1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इवेंट्स
  4. नए साल में अपनी राशि के अनुसार पहनें ये शुभ रंग के कपड़े, चमकेंगे किस्मत के तारे

नए साल में अपनी राशि के अनुसार पहनें ये शुभ रंग के कपड़े, चमकेंगे किस्मत के तारे

Written By: Pallavi Kumari
Published : Dec 27, 2022 11:06 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 11:06 pm IST
मेष राशि वाले लाल रंग के कपड़े पहनें। दरअसल, मेष राशि वालों पर मंगल की कृपा रहती है और मंगल लाल रंग से जुड़ा ग्रह है। यो इस रंग को पहनना मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
1/12 Image Source : freepik
मेष राशि वाले लाल रंग के कपड़े पहनें। दरअसल, मेष राशि वालों पर मंगल की कृपा रहती है और मंगल लाल रंग से जुड़ा ग्रह है। यो इस रंग को पहनना मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
वृष राशि वाले लोग नए साल में सफेद, गुलाबी या हल्के रंग के कपड़े पहनें। लाल और काले रंग के कपड़ों से बचें। हल्का रंग आपको सेहतमंद रखने में मदद करेगा।
2/12 Image Source : freepik
वृष राशि वाले लोग नए साल में सफेद, गुलाबी या हल्के रंग के कपड़े पहनें। लाल और काले रंग के कपड़ों से बचें। हल्का रंग आपको सेहतमंद रखने में मदद करेगा।
मिथुन राशि वाले लोग इस साल की शुरुआत हरे रंग के कपड़ों को पहन कर करें। ये क्रिएटिविटी बढ़ाने के साथ किस्मत चमकाने में मदद करती है।
3/12 Image Source : freepik
मिथुन राशि वाले लोग इस साल की शुरुआत हरे रंग के कपड़ों को पहन कर करें। ये क्रिएटिविटी बढ़ाने के साथ किस्मत चमकाने में मदद करती है।
कर्क राशि वाले लोगों के लिए पीले रंग का कपड़ा ज्यादा शुभ होगा। क्योंकि ये उनके कामों में तेजी लाएगा और चीजों को जल्दी पूरा करने में मदद करेगा।
4/12 Image Source : freepik
कर्क राशि वाले लोगों के लिए पीले रंग का कपड़ा ज्यादा शुभ होगा। क्योंकि ये उनके कामों में तेजी लाएगा और चीजों को जल्दी पूरा करने में मदद करेगा।
सिंह राशि के लोग इस साल गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा आप लाल या केसरिया रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये आपको आगे के लिए पॉवरफुल बनाएगा।
5/12 Image Source : freepik
सिंह राशि के लोग इस साल गोल्डन रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा आप लाल या केसरिया रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये आपको आगे के लिए पॉवरफुल बनाएगा।
कन्या राशि के लोग साल की शुरुआत हल्के रंगों से करें। जैसे कि गुलाबी और स्किन कलर। इसके अलावा आप गहरे रंगों में नीले रंग का भी चुनाव कर सकते हैं।
6/12 Image Source : freepik
कन्या राशि के लोग साल की शुरुआत हल्के रंगों से करें। जैसे कि गुलाबी और स्किन कलर। इसके अलावा आप गहरे रंगों में नीले रंग का भी चुनाव कर सकते हैं।
तुला राशि के लोग इस साल की शुरुआत नीले रंग से करें। ये आपके लिए नए और उन्नति के रास्ते खोलेगा। साथ ही ये मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करेगा।
7/12 Image Source : freepik
तुला राशि के लोग इस साल की शुरुआत नीले रंग से करें। ये आपके लिए नए और उन्नति के रास्ते खोलेगा। साथ ही ये मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करेगा।
वृश्चिक राशि के लोग लाल या मैरूल रंग के कपड़ों के साथ इस साल की शुरुआत करें तो पूरा साल उनके लिए बढ़िया होगा। साथ ही वे सालभर मुश्किलों से बचे रहेंगे।
8/12 Image Source : freepik
वृश्चिक राशि के लोग लाल या मैरूल रंग के कपड़ों के साथ इस साल की शुरुआत करें तो पूरा साल उनके लिए बढ़िया होगा। साथ ही वे सालभर मुश्किलों से बचे रहेंगे।
धनु राशि वाले लोगों को नारंगी या पीले रंग के कपड़ों के साथ इस साल की शुरुआत करनी चाहिए। ये आपके लिए रूके हुए कामों के दरवाजों को खोलने वाला होगा।
9/12 Image Source : freepik
धनु राशि वाले लोगों को नारंगी या पीले रंग के कपड़ों के साथ इस साल की शुरुआत करनी चाहिए। ये आपके लिए रूके हुए कामों के दरवाजों को खोलने वाला होगा।
मकर राशि वाले लोग इस साल नीले रंग का ज्यादा चुनाव करें। इस रंग के कपड़े पहनने से आपकी बाधाओं में कमी आएगी और आगे के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
10/12 Image Source : freepik
मकर राशि वाले लोग इस साल नीले रंग का ज्यादा चुनाव करें। इस रंग के कपड़े पहनने से आपकी बाधाओं में कमी आएगी और आगे के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
कुंभ राशि वाले लोग इस साल की शुरुआत बैंगनी रंग के कपड़ों के साथ करें। ये रंग जितना आप पर फबेगा उतना ही आपके लिए लकी भी रहेगा।
11/12 Image Source : freepik
कुंभ राशि वाले लोग इस साल की शुरुआत बैंगनी रंग के कपड़ों के साथ करें। ये रंग जितना आप पर फबेगा उतना ही आपके लिए लकी भी रहेगा।
मीन राशि वाले लोग साल की शुरुआत पीले रंग के कपड़ों के साथ करें। ये आपको साल भर मेहनत का फल देगा और तरक्की के रास्ते खोलेगा।
12/12 Image Source : freepik

Advertisement