बवासीर में चावल खाना चाहिए या नहीं, जान लें किन बातों का रखें ख्याल
बवासीर में चावल खाना चाहिए या नहीं, जान लें किन बातों का रखें ख्याल
Rice In Piles: गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण बवासीर की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। घंटों पॉट पर बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता। ऐसे में खाने पाने का खासतौर से ख्याल रखें। जानिए बवासीर में चावल खाने चाहिए या नहीं?
Published : Jan 13, 2025 05:38 pm IST, Updated : Jan 13, 2025 05:38 pm IST
1/5Image Source : Freepik
खाने में लोगों को चावल बहुत पसंद होते हैं। चावल में फाइबर होता है। बवासीर के मरीज चावल खा सकते हैं, लेकिन इन लोगों के लिए सफेद चावल से ज्यादा ब्राउन राइस फायदेमंद होते हैं। इससे पाचन मजबूत होता है।
2/5Image Source : Freepik
बवासीर को ज्यादा मात्रा में चावल खाने से बचना चाहिए। अगर खा रहे हैं तो सीमित मात्रा में ब्राउन राइस खा सकते हैं। इससे आपको हल्का महसूस होगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
3/5Image Source : Freepik
ब्राउन राइस में पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग में आसानी पैदा करता है। इससे आसानी से पेट साफ हो जाता है। आप दाल के साथ या किसी पत्तेदार हरी सब्जी के साथ चावल खाएंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
4/5Image Source : Freepik
खाने में ज्यादा से ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करने से बवासीर के रोगियों को आराम मिलता है। इसके लिए हरी सब्जियां, सलाद और फलों को डाइट में शामिल करें।
5/5Image Source : Freepik
बवासीर के मरीज को खाने में मोटा अनाज जरूर शामिल करना चाहिए। बाहर के खाने, मैदा, रिफाइंड फूड और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। दिनभर में भरपूर पानी जरूर पीते रहें।