सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम के लिए बेस्ट है गाजर, जान लें इसके फायदे
सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम के लिए बेस्ट है गाजर, जान लें इसके फायदे
आमतौर पर गाजर को सर्दियों की सब्जी माना जाता है, लेकिन गर्मियों में भी इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और धूप से त्वचा को बचाने के लिए गाजर एक बेहतरीन सुपरफूड है। ऐसे में चलिए जानते हैं गर्मी में गाजर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Jun 17, 2026 06:47 pm IST, Updated : Jun 17, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : Magnific
गर्मियों में बॉडी का डिहाइड्रेट होना आम है। शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए आप गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गाजर में लगभग 88% पानी होता है। इसे खाने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस बना रहता है और तपती गर्मी में भी आप तरोताजा महसूस करते हैं।
2/5Image Source : Magnific
गाजर में बीटा-कैरोटीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। इसके सेवन से गर्मियों में होने वाले सनबर्न और प्री-मैच्योर एजिंग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
गर्मियों में पाचन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। गाजर में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा ये पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
4/5Image Source : Magnific
कंप्यूटर-मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल और गर्मियों की तेज धूप का सीधा असर आंखों पर पड़ता है। ऐसे में गाजर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गाजर में मौजूद विटामिन ए और ल्यूटिन आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और तेज धूप के कारण होने वाले आंखों को होने वाले नुकसान से बचाता है।
5/5Image Source : Magnific
गर्मियों के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस जल्दी पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग या मौसमी बीमारियों ता खतरा बढ़ जाता है। गाजर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रहता है।