चिया सीड्स ड्रिंक से हो गए हैं बोर? डॉक्टर ने बताए इन्हें खाने के और भी हेल्दी तरीके
चिया सीड्स ड्रिंक से हो गए हैं बोर? डॉक्टर ने बताए इन्हें खाने के और भी हेल्दी तरीके
चिया सीड्स गट हेल्थ, डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए ज़्यादातर लोग चिया वॉटर पीते हैं लेकिन कई लोगों को यह ड्रिंक अच्छी नहीं लगती हैं। अगर आपको साबुत चिया सीड्स का टेक्सचर पसंद या उसकी जेली जैसी बनावट पसंद नहीं है तो पिसे हुए चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Published : Jul 30, 2026 06:57 pm IST, Updated : Jul 30, 2026 07:02 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
चिया सीड्स एक सुपरफूड है। इसमें फ़ाइबर, हेल्दी फ़ैट्स, प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 और ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो गट हेल्थ, डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए ज़्यादातर लोग चिया वॉटर पीते हैं लेकिन कई लोगों को यह ड्रिंक अच्छी नहीं लगती हैं। अगर आपको चिया सीड्स की जेली जैसी बनावट पसंद नहीं है तो पिसे हुए चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि चिया सीड्स का सेवन आप अन्य तरीकों से कैसे कर सकते हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
ब्लूबेरी चिया योगर्ट: ब्लूबेरी चिया योगर्ट सेहतमंद और झटपट बनने वाला नाश्ता है। इसे बनाने के लिए 1 कप ग्रीक योगर्ट में 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स पाउडर, आधा कप ब्लूबेरी और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे 15–30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें या तुरंत खाएं।
3/5Image Source : UNSPLASH
स्ट्रॉबेरी चिया ओवरनाइट ओट्स: स्ट्रॉबेरी चिया ओवरनाइट ओट्स एक बेहद ही हेल्दी नाश्ता है। इसे बनाने के लिए, आधा कप ओट्स में 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स पाउडर, आधा कप दूध और आधा कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी मिलाएं। इसे रात भर फ्रिज में रखें और सुबह के समय इसका सेवन करें। यह पाचन को बेहतर करने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है।
4/5Image Source : UNSPLASH
बेरी केफिर स्मूदी: सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाली बेरी केफ़िर स्मूदी पेट के लिए बहुत अच्छी और सेहतमंद होती है। इसे बनाने के लिए 1 कप केफिर, 1 कप मिक्स बेरी और 1 बड़ा चम्मच पिसे हुए चिया सीड्स लें। सारी सामग्री को मिक्सी में स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
चिया मफ़िन: आसानी से फ़ाइबर बढ़ाने के लिए अपने पसंदीदा मफ़िन बैटर में 1–2 बड़े चम्मच चिया सीड्स मिलाएं और इसका सेवन करें। इसके अलावा आप, नेचुरली मीठा और फ़ाइबर से भरपूर स्नैक बनाने के लिए मेडजूल खजूर में कटे हुए अखरोट भरें और ऊपर से पिसे हुए चिया सीड्स छिड़कें या मिलाएं।