Clove Water Benefits: सुबह खाली पेट पी लें लौंग का पानी, शरीर को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे
Clove Water Benefits: सुबह खाली पेट पी लें लौंग का पानी, शरीर को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे
आप सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीते हैं तो इससे कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के साथ-साथ यूजेनॉल भी होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।
Published : Oct 14, 2025 07:14 am IST, Updated : Oct 14, 2025 07:18 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
लौंग का सेवन भारतीय किचन में सदियों से किया जा रहा है। लेकिन यह मसाला खाने के अलावा अपने औषधीय गुणों के लिए भी खूब जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, यह मसाला पोषक तत्वों से भी भरपूर है जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। अगर आप सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीते हैं तो इससे कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन के साथ-साथ यूजेनॉल भी होता है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे।
2/5Image Source : freepik
इम्यूनिटी होती है बूस्ट: लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं। लौंग के पानी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे आप सर्दी-जुकाम और फ्लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सांस लेने की क्षमता भी बेहतर होती है।
3/5Image Source : freepik
सूजन और जोड़ों में आराम: लौंग के पानी में मौजूद यूजेनॉल में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने का काम करते हैं। लौंग के पानी का सेवन करने से जोड़ों की अकड़न और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।
4/5Image Source : freepik
ओरल हेल्थ में फायदेमंद: लौंग के एन्टीबैक्ट्रियल गुण ओरल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। लौंग के पानी में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल तत्व सांसों की दुर्गंध, दांतों के दर्द और मसूड़ों के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं।
5/5Image Source : freepik
पाचन होता है बेहतर: लौंग का पानी पीने से पाचन बेहतर होती है। सुबह के समय लौंग का पानी पीने से पेट में सूजन और भारीपन कम होगा जो गैस की समस्या, अपच और सुस्त पाचन को ठीक करने में मदद करता है।