कलौंजी खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, आज ही करें सेवन
कलौंजी खाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे, आज ही करें सेवन
कलौंजी जिसे ब्लैक सीड या मंगरैल भी कहा जाता है, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों की खान माना गया है। अगर आप इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करते हैं, तो आपको कमाल के फायदे मिल सकते हैं। यहां जान लें कलौंजी खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Jun 18, 2026 08:18 pm IST, Updated : Jun 18, 2026 08:18 pm IST
1/5Image Source : magnific
डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी किसी वरदान से कम नहीं है। कई शोध बताते हैं कि खाली पेट कलौंजी का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है।
2/5Image Source : magnific
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कलौंजी आपकी मदद कर सकती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और फैट को बर्न करने में सहायक है। गुनगुने पानी में कलौंजी का पाउडर और शहद मिलाकर पीना वजन घटाने का बेहतरीन तरीका है।
3/5Image Source : magnific
कलौंजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैटी एसिड्स शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
4/5Image Source : magnific
बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी या कमजोर याददाश्त की समस्या को दूर करने में कलौंजी फायदेमंद है। इसे शहद के साथ चबाकर खाने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
5/5Image Source : magnific
कलौंजी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे आप सर्दी-खांसी, वायरल इन्फेक्शन और अन्य मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।