घर बैठे पता लगाएं आपके फेफड़ों की कंडीशन अच्छी है या खराब? फटाफट कर लें ये ब्रीदिंग टेस्ट
घर बैठे पता लगाएं आपके फेफड़ों की कंडीशन अच्छी है या खराब? फटाफट कर लें ये ब्रीदिंग टेस्ट
फेफड़े हमें सांस लेने में मदद करते हैं। यानी इनका हेल्दी होना मतलब शरीर का हेल्दी होना। ऐसे में आपके फेफड़े हेल्दी हैं या नहीं इसकी जाँच आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
Published : Oct 13, 2025 02:13 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 02:18 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
फेफड़े हमारे शरीर के सबसे ज़रूर अंग होते हैं। ये हमें सांस लेने में मदद करते हैं इसलिए इनका मुख्य काम ऑक्सीजन को रक्त में पहुंचाना है। यानी इनका हेल्दी होना मतलब शरीर का हेल्दी होना। ऐसे में आपके फेफड़े हेल्दी हैं या नहीं इसकी जाँच आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
2/5Image Source : unsplash
साँस रोकने का टेस्ट: सबसे पहले आराम से बैठ जाएं फिर एक लंबी और गहरी साँस लें। अब, साँस को जितनी देर हो सके रोककर रखें। अगर आप 25 से 30 सेकंड या इससे ज़्यादा देर तक साँस रोक पाते हैं, तो आपके फेफड़े आमतौर पर हेल्दी माने जा सकते हैं। अगर आप जल्दी साँस छोड़ देते हैं या छाती में बेचैनी महसूस होती है, तो यह फेफड़ों की क्षमता में कमी का संकेत हो सकता है। कुछ डॉक्टर 30 से 50 सेकंड तक साँस रोक पाना आदर्श मानते हैं।
3/5Image Source : freepik
6 मिनट वॉक टेस्ट: नॉर्मल गति से 6 मिनट तक वॉक करें। चलने के दौरान देखें कि क्या आपको बहुत जल्दी थकान होती है या सांस फूलने लगती है। अगर आप बिना किसी परेशानी (जैसे- बहुत जल्दी हाँफना, सीने में दर्द) के चल पाते हैं तो यह अच्छी फेफड़ों की क्षमता का संकेत है।
4/5Image Source : unsplash
मोमबत्ती परीक्षण: एक जलती हुई मोमबत्ती को अपने मुँह से लगभग 6-8 इंच दूर रखें। गहरी साँस लें और धीरे-धीरे साँस छोड़ें। देखें कि क्या आप खाँसे या हाँफे बिना मोमबत्ती की लौ को हिला सकते हैं या बुझा सकते हैं।
5/5Image Source : unsplash
बता दें ये ब्रीडिंग टेस्ट केवल एक अनुमान लगाने में मदद करते हैं। अगर आपको लगातार खांसी, बलगम, साँस लेने में कठिनाई, छाती में जकड़न या कोई अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।