डॉक्टर ने बताया किन चीजों में होता है ज्यादा फाइबर?
डॉक्टर ने बताया किन चीजों में होता है ज्यादा फाइबर?
फाइबर, शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, रोजाना की डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करके शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर दिया जा सकता है।
Published : Aug 23, 2026 07:31 pm IST, Updated : Aug 23, 2026 07:36 pm IST
1/6Image Source : MAGNIFIC
फाइबर, शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। डाइट में फाइबर शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है। डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, रोजाना की डाइट में कुछ खास फूड्स शामिल करके शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर दिया जा सकता है।
2/6Image Source : UNSPLASH
चिया सीड्स: चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इनमें मौजूद घुलनशील फाइबर पानी सोखकर जेल जैसा बनाता है, जो मल की बनावट को बेहतर करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
3/6Image Source : UNSPLASH
किनोआ: किनोआ फाइबर के साथ-साथ कम्प्लीट प्रोटीन और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और ब्लड शुगर को मैनेज करने में भी मदद मिल सकती है।
4/6Image Source : UNSPLASH
अलसी के बीज: अलसी के बीज फाइबर, लिग्नन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने और शरीर में सूजन कम करने में मदद मिल सकती है।
5/6Image Source : UNSPLASH
इसबगोल: इसबगोल घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह कब्ज और दस्त को मैनेज करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, भूख को नियंत्रित करने और खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। इसे पर्याप्त पानी के साथ लेना जरूरी है।
6/6Image Source : UNSPLASH
अमरूद: अमरूद फाइबर के साथ विटामिन C और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर फल है। इसे डाइट में शामिल करने से पाचन बेहतर रखने, ब्लड शुगर को मैनेज करने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद मिल सकती है।