हेल्दी डाइट के बाद भी फूलता है पेट और बनती है गैस? तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
हेल्दी डाइट के बाद भी फूलता है पेट और बनती है गैस? तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर पेट फूला हुआ है तो इसकी वजह हमेशा यह नहीं होती कि आप क्या खा रहे हैं। कई बार समस्या पाचन प्रक्रिया से जुड़ी हो सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा कुछ नुस्खे बता रही हैं। इनकी मदद से ब्लोटिंग और पेट में गैस जैसी समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
Published : Aug 17, 2026 02:05 pm IST, Updated : Aug 17, 2026 02:06 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
अच्छी डाइट फॉलो करने के बाद भी अगर पेट फूला हुआ लगता होता है तो इसकी वजह हमेशा यह नहीं होती कि आप क्या खा रहे हैं। कई बार समस्या पाचन प्रक्रिया से जुड़ी हो सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि दरअसल, जब खाना आंतों में ठीक तरह से आगे नहीं बढ़ पाता, तो लंबे समय तक रुका रहने के कारण उसमें फर्मेंटेशन हो सकता है। इससे गैस बनने लगती है और पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। ऐसे में वो कुछ नुस्खे बता रही हैं। इनकी मदद से ब्लोटिंग और पेट में गैस जैसी समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
अजवाइन: 1 चम्मच अजवाइन को सूखा भून लें, 5–10 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें, और खाने से पहले या बाद में धीरे-धीरे पिएं। इसमें मौजूद थाइमोल आंतों की परत को आराम देता है और ब्लोटिंग कंट्रोल करने में मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
अदरक और नमक का कॉम्बिनेशन: खाने से पहले अदरक में नमक लगाकर उसका एक छोटा टुकड़ा खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती है। यह मांसपेशियों को एक्टिवेट करती जिससे खाना एक जगह जमा होकर सड़ता नहीं है जिससे भारीपन, गैस और अपच से बचाव होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: 1-1 चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को 1–2 कप पानी में उबालें। इसे दिन भर थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। यह पाचन को बढ़ाता है और लार, पित्त और पेट के एसिड को एक्टिव करता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आज़माने के साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें कि खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। ज़रूरत से ज़्यादा न खाएं और खाना खाने के बीच थोड़ा गैप भी रखें।