1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों में आंवला-हल्दी का जूस पीने के फायदे

सर्दियों में आंवला-हल्दी का जूस पीने के फायदे

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 07, 2025 08:49 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 08:49 pm IST
आंवला और हल्दी, दोनों को ही सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आपने कभी आंवला और हल्दी का जूस पिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला और हल्दी का जूस पीकर आप न केवल अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव भी कर सकते हैं।
1/5 Image Source : Unsplash/SkinnyRecipes/YT
आंवला और हल्दी, दोनों को ही सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आपने कभी आंवला और हल्दी का जूस पिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंवला और हल्दी का जूस पीकर आप न केवल अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव भी कर सकते हैं।
आंवला और हल्दी का जूस गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर आंवला और हल्दी का जूस पी सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
आंवला और हल्दी का जूस गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर आंवला और हल्दी का जूस पी सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी ये जूस काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए आंवला और हल्दी का जूस पिया जा सकता है। इतना ही नहीं आंवला और हल्दी का जूस लिवर को डिटॉक्स करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK

आंवला और हल्दी का जूस बनाने के लिए एक आंवले का बीज निकालकर उसके टुकड़े कर लीजिए। मिक्सी में आंवला के टुकड़े, हाफ स्पून हल्दी पाउडर या फिर एक इंच कच्ची हल्दी और 1/4 कप पानी एड कर सभी चीजों को पीस लीजिए। आपको इस जूस को छानकर इसमें चुटकी भर काली मिर्च, शहद और नींबू का रस भी मिला लेना है।
4/5 Image Source : FREEPIK

आप एक हफ्ते में 2 से 4 बार आंवला और हल्दी के जूस का सेवन कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पीना शुरू कर दीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement