विटामिन सी कम होने पर इस हिस्से में बढ़ जाता है दर्द, ये लक्षण भी आते हैं नजर
विटामिन सी कम होने पर इस हिस्से में बढ़ जाता है दर्द, ये लक्षण भी आते हैं नजर
Vitamin C Deficiency Symptoms: शरीर के इस हिस्से में दर्द विटामिन सी की कमी के कारण हो सकता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर कई फंक्शन में विटामिन सी जरूरी होता है। जानिए विटामिन सी कम होने पर क्या लक्षण दिखते हैं?
Published : Feb 28, 2025 06:10 pm IST, Updated : Feb 28, 2025 06:10 pm IST
1/5Image Source : Freepik
विटामिन सी कम होने पर शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर से जॉइंट्स वाले हिस्से में दर्द और सूजन बढ़ने लगती है। ऐसा होने पर विटामिन से भरपूर फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें।
2/5Image Source : Freepik
शरीर में विटामिन सी लो होने पर मसूड़ों में खून आना और सूजन की समस्या हो जाती है। विटामिन सी कम होने से कोलेजन कम होने लगता है जो मसूड़ों की समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे नाखून का रंग भी काला पड़ने लगता है।
3/5Image Source : Freepik
विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में खून की कमी हो सकती है। जिससे एनिमिया जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। जब ये कम होता है तो इससे आयरन की भी कमी होने लगती है।
4/5Image Source : Freepik
विटामिन सी की कमी से सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन बढ़ जाते हैं। इम्यूनिटी लो होने के कारण जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे लोगों को चोट लग जाए तो घाव जल्दी नहीं भरता। विटामिन सी कम होने पर हीलिंग प्रॉसिस भी स्लो हो जाता है।
5/5Image Source : Freepik
शरीर को स्वस्थ रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और एजिंग को दूर रखने में विटामिन सी मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो कुछ लक्षणों से पहचाना जा सकता है। हालांकि डाइट और सप्लीमेंट से विटामिन सी की कमी दूर की जा सकती है।