एक्सपर्ट ने बताया शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, लिवर होगा हेल्दी
एक्सपर्ट ने बताया शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय, लिवर होगा हेल्दी
शरीर को हेल्दी रखने के लिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरी है। यह हमारे शरीर में खून को साफ़ करता है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में आयुर्वेदिक हेल्थ कोच बता रही हैं कौन से आयुर्वेदिक उपाय शरीर से वेस्टेज को निकलने में मददगार है।
Published : Aug 18, 2026 11:06 am IST, Updated : Aug 18, 2026 11:06 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
शरीर को हेल्दी रखने के लिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरी है। यह हमारे शरीर में खून को साफ़ करता है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बता रही हैं कौन से आयुर्वेदिक उपाय शरीर से वेस्टेज को निकालने में मददगार है।
2/5Image Source : UNSPLASH
गर्म पानी के साथ घी: डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपने शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत और रात को सोने से पहले एक कम गर्म पानी में एक छोटे चम्मच घी मिलाकर करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
सीसीएफ टी: सीसीएफ टी का मतलब है सौंफ, जीरा और साबुत धनिया से तैयार हर्बल टीन। इसे बनाने के लिए दो लीटर पानी लें और उसमें चार चम्मच सौंफ, चार चम्मच जीरा और चार चम्मच साबुत धनिया मिलाएं। हल्का गर्म करने के बाद, इस ड्रिंक को पिएं। साथ में सौंफ, जीरा और धनिया को भी चबाएं। इस ड्रिंक से बॉडी तो डिटॉक्स होती है साथ ही मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है और पाचन भी बेहतर होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
रोजाना दो कप फ्रूट्स का करें सेवन: अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए रोजाना दो कप मिक्स फ्रूट्स का सेवन करें जो फाइबर से भरपूर हो ताकि आपकी गट हेल्थ बेहतर हो और आपको सारे विटामिन्स और मिनिरल्स भी मिले
5/5Image Source : UNSPLASH
इंटरमिटेंट फास्टिंग: अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग भी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है। इंटरमिटेंट फास्टिंग शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का एक बेहद कारगर तरीका है।