1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. अदरक का एक टुकड़ा अपच, गैस और बदहजमी की परेशानी तुरंत करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

अदरक का एक टुकड़ा अपच, गैस और बदहजमी की परेशानी तुरंत करता है दूर, जानें सेवन का सही तरीका

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : May 03, 2026 01:36 pm IST,  Updated : May 03, 2026 01:38 pm IST
अपच, गैस और बदहजमी पाचन तंत्र की आम समस्याएं हैं जो गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली से होती हैं। इन समस्याओं में पेट में भारीपन, जलन और असहजता महसूस होती है। समय पर ध्यान न देने पर ये परेशानी और बढ़ सकती है और सेहत पर असर डाल सकती है। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अदरक को ज़रूर शामिल करें। चलिए जानते हैं अपच, गैस और बदहजमी में अदरक कैसे फायदेमंद है और और सेवन के सही तरीके क्या हैं?
1/4 Image Source : UNSPLASH

अदरक, पाचन संबंधी समस्याओं में इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें जिंजरोल नामक एक्टिव यौगिक होता है साथ ही यह गैस्ट्रिक एंजाइम के प्रोडक्शन को स्टेम्यूलेट करता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।
2/4 Image Source : UNSPLASH
अदरक, पाचन संबंधी समस्याओं में इसलिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें जिंजरोल नामक एक्टिव यौगिक होता है साथ ही यह गैस्ट्रिक एंजाइम के प्रोडक्शन को स्टेम्यूलेट करता है जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।
अदरक का एक छोटा टुकड़ा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करके अपच और बदहजमी से तुरंत राहत दिलाता है। यह गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करके पेट को आराम पहुंचाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
3/4 Image Source : UNSPLASH
अदरक का एक छोटा टुकड़ा पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करके अपच और बदहजमी से तुरंत राहत दिलाता है। यह गैस और पेट फूलने की समस्या को कम करके पेट को आराम पहुंचाता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
आप अदरक का इस्तेमाल कच्चा चबाकर, अदरक की चाय बनाकर या शहद के साथ कर सकते हैं। सीमित मात्रा में नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत रहती है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
4/4 Image Source : UNSPLASH

Advertisement