ब्लैक कॉफी गर्म या ठंडे पानी में पीना अच्छा है, सेहत के लिए कौन सा तरीका है फायदेमंद?
ब्लैक कॉफी गर्म या ठंडे पानी में पीना अच्छा है, सेहत के लिए कौन सा तरीका है फायदेमंद?
Black Coffee In Hot Water Or Cold Water: ब्लैक कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ब्लैक कॉफी गर्म पानी में पीनी चाहिए या इसे ठंडे पानी में भी पी सकते हैं। आइये जानते हैं।
Published : Aug 14, 2025 12:25 pm IST, Updated : Aug 14, 2025 12:25 pm IST
1/5Image Source : Freepik
ब्लैक कॉफी को लिवर के लिए बेहतरीन ड्रिंक माना गया है। लिवर में जमा फैट को निकालने और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने में ब्लैक कॉफी मदद करती है। लेकिन ब्लैक कॉफी को ठंडे या गर्म पानी किस में पीना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
भी तरह के पानी में पी सकते हैं। इससे कॉफी के गुण वही रहेंगे लेकिन स्वाद में और मिलने वाले फायदों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
3/5Image Source : Freepik
हॉट ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और मूड फ्रेश रहता है। गर्म ब्लैक कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ऊर्जा की कमी लगे तो ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। इससे नींद भी भाग जाती है।
4/5Image Source : Freepik
कोल्ड ब्लैक कॉफी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और फ्रेशनेस महसूस होगी। इससे पाचन बेहतर होगा और दिनभर की थकान दूर हो जाएगी। वजन घटाने में गर्म और ठंडी दोनों ब्लैक कॉफी एक जैसा ही काम करती हैं।
5/5Image Source : Freepik
वर्कआउट से पहले ब्लैक हॉट ब्लैक कॉफी पीने से एनर्जी बूस्ट होती है और स्टेमिना बढ़ता है। दोनों तरह से आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। मौसम और अपनी जरूरत के हिसाब से दिन में 1-2 ब्लैक कॉफी डाइट में जरूर शामिल करें।