आप हीट स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं, ये किन लक्षणों से पता चलेगा?
आप हीट स्ट्रोक के शिकार हो चुके हैं, ये किन लक्षणों से पता चलेगा?
Heat Stroke Symptoms: गर्मी तेज होने लगी है ऐसे में हीट स्ट्रोक से बचाव करना सबसे जरूरी है। तेज धूप में निकलने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। मई जून में हीट स्ट्रोक के मामले काफी बढ़ जाते हैं। आइये जानते हैं किन लक्षणों से पता चलता है कि आप हीट स्ट्रोक के शिकार हुए हैं?
Published : May 15, 2025 04:46 pm IST, Updated : May 15, 2025 04:46 pm IST
1/5Image Source : Freepik
तेज धूप से आने के बाद कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जिसमें तंत्रिका से जुड़ी परेशानी जैसे सिरदर्द, चक्कर आना हीट स्ट्रोक का कारण हो सकता है। इन लक्षणों को मामूली समझने की गलती न करें।
2/5Image Source : Freepik
हीट स्ट्रोक के बाद कई बार गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याएं जैसे उल्टी, मतली और दस्त भी लग जाते हैं। लू लगने पर पेट खराब होना और उल्टी आना आम लक्षण है।
3/5Image Source : Freepik
अगर बहुत भ्रम और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। कुछ समझ नहीं आ रहा या बेहोशी जैसी छाने लगी है तो ऐसा दिमाग पर हाई टेंपरेचर के कारण हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
त्वचा लाल होना, गर्म होना और डाई होना भी हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। लू लगने पर पसीना नहीं आता है। हार्ट संबंधी तनाव पैदा हो सकता है जैसे हार्ट बीट तेज होना भी लू लहने के कारण हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
अगर आपके शरीर का तापमान 104°F (40°C) से ज्यादा है और अब टेंपरेचर को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है। तो समझ लें ऐसा लू लगने के कारण भी हो सकता है। फॉरन अस्पताल में किसी डॉक्टर को दिखाएं।