जीरा पानी या मेथी के बीज का पानी किस ड्रिंक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद?
जीरा पानी या मेथी के बीज का पानी किस ड्रिंक का सेवन है ज्यादा फायदेमंद?
जीरा पानी और मेथी के बीज का पानी सुबह खाली पेट लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। दोनों ही ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से ज्यादा असरदार कौन सा है?
Published : Apr 27, 2026 07:09 pm IST, Updated : Apr 27, 2026 07:09 pm IST
1/4Image Source : FREEPIK/ RASOI KI PATHSHALA/YT
सुबह खाली पेट हेल्दी ड्रिंक पीने की आदत आजकल काफी लोगों में देखने को मिल रही है। खासतौर पर ऐसे घरेलू नुस्खे, जो पाचन को बेहतर बनाने, वजन कंट्रोल करने और शरीर को अंदर से फायदा पहुंचाने में मदद करें, तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हीं में जीरा पानी और मेथी के बीज का पानी दो ऐसे विकल्प हैं, जिन्हें लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। दोनों ही ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इनमें से ज्यादा असरदार कौन सा है? चलिए जानते हैं
2/4Image Source : FREEPIK
जीरा पानी पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं। सुबह गुनगुना जीरा पानी पीने से पेट हल्का महसूस हो सकता है और मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि कई लोग वजन घटाने की कोशिश में भी इसे शामिल करते हैं।
3/4Image Source : INSTAGRAM- LIFESTYLEAFITWA
वहीं मेथी के बीज का पानी भी कई गुणों से भरपूर माना जाता है। मेथी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट देर तक भरा महसूस हो सकता है और भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा मेथी का पानी ब्लड शुगर मैनेजमेंट में सहायक माना जाता है, इसलिए डायबिटीज से जूझ रहे कई लोग इसे अपनाते हैं। यह कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी राहत दे सकता है।
4/4Image Source : YOUTUBE - REETAKIRASOI
अगर तुलना की जाए, तो जिन लोगों को गैस, अपच या पेट फूलने जैसी दिक्कत रहती है, उनके लिए जीरा पानी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं जिनका फोकस वजन घटाने, भूख कंट्रोल करने या ब्लड शुगर मैनेजमेंट पर है, उनके लिए मेथी का पानी बेहतर विकल्प माना जा सकता है।