किडनी खराब होने से बचाने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?
किडनी खराब होने से बचाने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?
Water For Healthy Kidney: पानी सिर्फ प्याज बुझाने के लिए नहीं बल्कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। जो लोग कम पानी पीते हैं उनकी किडनी पर बुरा असर पड़ता है। डॉक्टर ने बताया किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?
Published : Sep 03, 2025 02:32 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 02:32 pm IST
1/5Image Source : Freepik
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का हेल्दी होना जरूरी है। किडनी शरीर में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने, सोडियम और पोटैशियम को कंट्रोल करने का काम किडनी ही करती है।
2/5Image Source : Freepik
खाने से गैर जरूरी चीजों को किडनी बाहर निकाल देती है। कई हार्मोन बनाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी किडनी का रोल होता है। लेकिन कई बार कुछ आदतों के कारण किडनी का फंक्शन प्रभावित होने लगता है। जिसमें एक आदत है कम पानी पीने की, जो लोग कम पानी पीते हैं उनकी किडनी पर असर पड़ता है।
3/5Image Source : Freepik
डॉक्टर संजीव सक्सेना (हेड ऑफ द नेफ्रोलॉजी, PSRI) ने बताया, किडनी को हेल्दी रखने के लिए पानी की ऐसी कोई मात्रा तय नहीं है। ये पूरी तरह आपके काम और एक्टिविटीज पर निर्भर है। शरीर खुद बता देता है कि कितने पानी की जरूरत है। पानी कम होने पर शरीर प्यास के जरिए संकेत देने लगता है।
4/5Image Source : Freepik
एक नॉर्मल इंसान को कम से कम दिन में 2 लीटर पानी पीना ही चाहिए। बहुत कम पानी 700 से 800 मिली लीटर शरीर के लिए जरूरी है। अब पानी की जरूरत आपके काम, जलवायु, उम्र और खाने पर भी निर्भर करती है। सिर्फ पानी ही नहीं शरीर में दूध, दही, फल और सब्जियों के जरिए भी पानी पहुंचता है।
5/5Image Source : Freepik
हालांकि एक बार में ही बहुत ज्यादा पानी पी जाते हैं। सुबह उठकर 1-2 लीटर पानी पी लेते हैं। ये आदत ठीक नहीं है। एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने से किडनी पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए अपने पानी को पूरे दिनभर में थोड़ा-थोड़ा और सिप कर करके पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और किडनी पर जोर नहीं पड़ता है।