जानें, भुना या भिगोया हुआ कौन सा चिया सीड्स है सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद?
जानें, भुना या भिगोया हुआ कौन सा चिया सीड्स है सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद?
चिया सीड्स एक सुपरफूड है। इस बीज में फाइबर, ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन आमतौर पर लोग भिगोकर करते हैं। लेकिन कई लोग इसे भूनकर भी खाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं चिया के बीजों को भूनकर खाने से ज़्यादा फायदा मिलता है या भिगोकर?
Published : May 18, 2025 08:04 pm IST, Updated : May 18, 2025 08:07 pm IST
1/5Image Source : social
चिया सीड्स एक सुपरफूड है। इस बीज में फाइबर, ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन आमतौर पर लोग भिगोकर करते हैं। लेकिन कई लोग इसे भूनकर भी खाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं चिया के बीजों को भूनकर खाने से ज़्यादा फायदा मिलता है या भिगोकर?
2/5Image Source : social
भीगे हुए चिया बीज: चिया बीज को भिगोने से पाचन में मदद मिलती है। चिया बीज को भिगोने पर, वह अपने हाई घुलनशील फाइबर सामग्री के कारण जेल जैसी बनावट बनाते हैं। इससे न केवल निगलने में आसानी होती है बल्कि पाचन क्षमता भी बेहतर बनती है। भीगे हुए चिया बीज पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं। चीनी के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे रक्त शर्करा नियंत्रण में सहायता मिलती है और हाइड्रेशन को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।
3/5Image Source : social
भुना हुआ चिया सीड्स: चिया बीज को भूनने से वे कुरकुरे हो जाते हैं। हालाँकि, ज़्यादा भुनने से उसमें मौजूद ओमेगा-3 की मात्रा कम हो सकती है। लेकिन उन्हें हल्का भूनने से बीज का पोषण नष्ट नहीं होगा। भुना हुआ बीज उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जिन्हें भिगोया हुआ चिया सीड्स नहीं पसंद है।
4/5Image Source : social
बात करे, भिगोया और भुने हुए चिया सीड्स में सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद कौन सा है तो भिगोया हुआ चिया सीड्स बेहतर विकल्प के रूप में सामने आता है। भिगोने की प्रक्रिया न केवल उन्हें पचाने में आसान बनाती है, बल्कि शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से अवशोषित करने में भी मदद करती है। भिगोए हुए चिया बीजों को पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
5/5Image Source : social
चिया के बीज एंटीऑक्सीडेंट, पौधे-आधारित प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हैं जो दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं और साथ ही हार्मोन को संतुलित कर, बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करते हैं।इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के कार्य और सूजन को कम करने के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं।