खाने वाली इन चीजों से बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, धमनियों में जम जाता है ट्राइग्लिसराइड्स
खाने वाली इन चीजों से बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, धमनियों में जम जाता है ट्राइग्लिसराइड्स
हम रोजाना की अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। चलिए जनाते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए किन जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
Published : May 25, 2025 04:12 pm IST, Updated : May 25, 2025 04:12 pm IST
1/6Image Source : social
हम रोजाना की अपनी डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। इन फूड्स में सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। चलिए जनाते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए किन जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
2/6Image Source : social
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए हाई कैलोरी फ़ूड का सेवन करने से बचाना चाहिए। हाई कैलोरी फूड, खासकर वो जिनमें संतृप्त और ट्रांस वसा अधिक होती है, बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वजन तेजी से बढ़ाते हैं। वजन बढ़ने से शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो हृदय रोग का एक जोखिम कारक है।
3/6Image Source : social
रेड मीट, पूरे फैट वाले डेयरी उत्पाद, और कुछ प्रकार के तेल सैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। सैचुरेटेड फैट पशु उत्पादों और कुछ तेलों में पाई जाती है। उदाहरण के लिए, रेड मीट, पूरे फैट वाले डेयरी उत्पाद जैसे मक्खन, पनीर, क्रीम में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है। ये सैचुरेटेड फैट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है।
4/6Image Source : social
चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ वजन बढ़ाने और मोटापे का कारण बन सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में सोडियम और चीनी होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है।
5/6Image Source : social
तले हुए खाद्य पदार्थ जैसे आलू के चिप्स, क्रैकर्स, और अन्य पैकेज्ड स्नैक्स में हाइड्रोजनीकृत तेल, और चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के को बढ़ाते हैं। चीनी ट्राइग्लिसराइड को बढ़ाता है, जो कि एक प्रकार का वसा है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।
6/6Image Source : social
बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट का सेवन करें। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, और साबुत अनाज भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।