Published : Mar 15, 2025 09:48 pm IST, Updated : Mar 15, 2025 09:52 pm IST
1/5Image Source : social
दाल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगोंके लिए इसका सेवन खतरनाक हो सकता है? चलिए, जानते हैं किन लोगों को मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए?
2/5Image Source : social
हाई यूरिक एसिड के मरीजों को मूंग दाल से परहेज करना चाहिए। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। इस दाल में प्यूरीन होता है, जिसे शरीर यूरिक एसिड में तोड़ देता है। यूरिक एसिड के लिए डाइट में कम प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें
3/5Image Source : social
मूंग दाल में लैक्टिन की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है। ज़्यादा दाल खाने से आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- बदहज़मी, अपाच, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, और डायरिया।
4/5Image Source : social
बहुत ज़्यादा मूंग दाल का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। मूंग दाल की कच्ची भूसी भी पेट खराब, उल्टी और दस्त का कारण बन सकती है। इस दाल में मौजूद नैचरल शुगर को शरीर तोड़ता है, तो गैस बनने लगती है। यानी पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने पर मूंग दाल का सेवन कम या नहीं करना चाहिए।
5/5Image Source : social
किडनी से जुड़ी की समस्या होने पर मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए। दरअसल, किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। मूंग दाल में ऑक्सालेट होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या पैदा कर सकते हैं।