सेंधा नमक या फिर साधारण नमक, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है?
सेंधा नमक या फिर साधारण नमक, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है?
Rock salt VS Common salt: जहां कुछ लोग साधारण नमक यूज करते हैं, तो वहीं कुछ लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा नमक आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Published : Mar 06, 2026 10:54 am IST, Updated : Mar 06, 2026 10:54 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
नमक के बिना खाना फीका लगता है। लेकिन अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको कौन से नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपको सेंधा नमक और साधारण नमक में से किसे चूज करना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आइए सेंधा नमक के कुछ फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सोडियम की कम मात्रा सेंधा नमक को हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों की सेहत के लिए बेहतर विकल्प बनाती है।
3/5Image Source : FREEPIK
सेंधा नमक को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेंधा नमक को साधारण नमक से इसलिए ज्यादा बेहतर माना जाता है क्योंकि ये रिफाइंड नहीं होता और इसमें मिनरल्स मौजूद रहते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि साधारण नमक में आयोडीन मिलाया जाता है जबकि सेंधा नमक में आयोडीन नहीं मिलाया जाता है? यही वजह है कि आयोडीन की कमी होने पर सेंधा नमक की जगह साधारण नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
शरीर में आयोडीन की कमी पैदा न हो और सेहत भी मजबूत बनी रहे, इसके लिए सेंधा नमक और साधारण नमक के कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।