कहीं आपके लिवर में भी नहीं तो जम गया फैट, जान लें फैटी लिवर के 5 लक्षण
कहीं आपके लिवर में भी नहीं तो जम गया फैट, जान लें फैटी लिवर के 5 लक्षण
फैटी लिवर की शुरुआती अवस्था में अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखते, लेकिन जैसे-जैसे लिवर में वसा का जमाव बढ़ता है, शरीर कुछ संकेत देने लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं फैटी लिवर के क्या क्या लक्षण होते हैं।
Published : Feb 25, 2026 12:20 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 12:20 pm IST
1/5Image Source : Freepik
फैटी लिवर की शुरुआती अवस्था में अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिखते, लेकिन जैसे-जैसे लिवर में वसा का जमाव बढ़ता है, शरीर कुछ संकेत देने लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं फैटी लिवर के क्या क्या लक्षण होते हैं।
2/5Image Source : Freepik
यह सबसे सामान्य लक्षणों में से एक है। लिवर शरीर की ऊर्जा का केंद्र होता है,जब यह ठीक से काम नहीं कर पाता, तो आप बिना किसी भारी काम के भी हर समय थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
लिवर पेट के दाहिनी ओर पसलियों के ठीक नीचे होता है। जब लिवर में फैट जमा होता है, तो उसमें सूजन आ सकती है, जिससे उस हिस्से में हल्का दर्द, बेचैनी या भारीपन महसूस हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
लिवर खराब होने पर शरीर में 'बिलीरुबिन' का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण आंखों का सफेद हिस्सा और त्वचा पीली दिखने लगती है, जिसे पीलिया या जॉन्डिस कहा जाता है। यह लिवर में गंभीर डैमेज होने का संकेत हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
यदि स्थिति थोड़ी गंभीर होने लगे, तो पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इससे पेट फूलने लगता है और बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई देता है।