1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. ये फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल का करते हैं सफाया, हार्ट बनता है मजबूत, डाइट में ज़रूर करें शामिल

ये फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल का करते हैं सफाया, हार्ट बनता है मजबूत, डाइट में ज़रूर करें शामिल

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jan 26, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jan 26, 2026 06:30 am IST
वर्ल्ड हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण, दुनिया भर में हर साल 40 लाख से अधिक मौतें होती हैं। शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बहुत तेजी से बढ़ाता है। इसलिए, अगर आपकी लैब रिपोर्ट में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया है तो सावधान हो जाएं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने की शुरुआत अपनी डाइट से करें। अपनी डाइट में इन कुछ फूड्स को शामिल करें। ये फूड्स कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद हैं
1/5 Image Source : unsplash/freepik

ओट्स या दलिया: ओट्स या दलिया में बीटा-ग्लूकन भरपूर मात्रा में होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है जो आंत में कोलेस्ट्रॉल को बांधता है और उसे शरीर से बाहर निकाल देता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल 5-10 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
ओट्स या दलिया: ओट्स या दलिया में बीटा-ग्लूकन भरपूर मात्रा में होता है, जो एक तरह का घुलनशील फाइबर है जो आंत में कोलेस्ट्रॉल को बांधता है और उसे शरीर से बाहर निकाल देता है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल 5-10 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
इसबगोल: इसबगोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक उपाय है, जिसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए अक्सर भोजन के बाद लेने की सलाह दी जाती है।
3/5 Image Source : unsplash
इसबगोल: इसबगोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक उपाय है, जिसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए अक्सर भोजन के बाद लेने की सलाह दी जाती है।
नट्स: बादाम और अखरोट का नियमित सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में प्रभावी है। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड, संतृप्त वसा को रिप्लेस कर हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं।
4/5 Image Source : unsplash
नट्स: बादाम और अखरोट का नियमित सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में प्रभावी है। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड, संतृप्त वसा को रिप्लेस कर हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं।
फाइबर से भरपूर सब्ज़ियां: फाइबर से भरपूर सब्जियां (जैसे ब्रोकली, पालक, भिंडी, बैंगन, केल) घुलनशील फाइबर और फाइटोस्टेरॉल प्रदान करके खराब LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं और दिल को स्वस्थ रखती हैं। ये पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement