विटामिन सी से भरपूर ये फल इम्यूनिटी को करते हैं तेजी से बूस्ट, सर्दियों में ज़रूर खाएं
विटामिन सी से भरपूर ये फल इम्यूनिटी को करते हैं तेजी से बूस्ट, सर्दियों में ज़रूर खाएं
मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है, बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। इसके अलावा विटामिन सी बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कीटाणुओं के खिलाफ लड़ने में भी मदद करता है।विटामिन सी अनेक फलों और सब्जियों में पाया जाता है, लेकिन कई फल ऐसे होते हैं जो विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होते
Published : Jan 13, 2025 06:30 am IST, Updated : Jan 13, 2025 06:30 am IST
1/6Image Source : social
विटामिन सी एक प्रकार का पोषक तत्त्व है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है। विटामिन सी से हमारे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं। यह हमारी त्वचा, बालों, दांतों और मसूड़ों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसकी कमी से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है जिस वजह से हम अक्सर किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं।
2/6Image Source : social
मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है, बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। इसके अलावा विटामिन सी बैक्टीरिया, वायरस और अन्य कीटाणुओं के खिलाफ लड़ने में भी मदद करता है।विटामिन सी अनेक फलों और सब्जियों में पाया जाता है, लेकिन कई फल ऐसे होते हैं जो विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं। आइए, जानते हैं उन फलों के बारे में:
3/6Image Source : social
अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिहाज़ से भी यह फल बेहद फायदेमंद है। अमरुद में विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत होता है। 100 ग्राम अमरूद में लगभग 200 मि।ग्रा। विटामिन सी होता है।
4/6Image Source : social
आंवला को गुणों की खान कहते हैं। इसमें भी विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम आंवले में लगभग 600 मि।ग्रा। से भी ज्यादा विटामिन सी होता है।
5/6Image Source : social
पानी से भरपूर लीची स्वाद में हल्का खट्टा मीठा होता है जो किसी भी फल को टक्कर दे सकता है। यह फल भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। 100 ग्राम लीची में लगभग 70 मि।ग्रा। विटामिन सी होता है।
6/6Image Source : social
संतरा भी विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होता है। 100 ग्राम संतरे में लगभग 50 मि.ग्रा. विटामिन सी होता है। इसके अलावा नींबू, पपीता जैसे कई फलों में भी विटामिन सी पाया जाता है।