Published : Apr 09, 2026 12:10 pm IST, Updated : Apr 09, 2026 12:10 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
आजकल लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर, पेट के नीचे का हिस्सा जिसे हम बेली कहते हैं जब वहां फैट जमा होने लगता है तो जल्दी कम नहीं होता है। बढ़ा हुआ बेली फैट दिखने में भी बेहद भद्दा लगता है। साथ ही यह डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियां, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी कई बीमारियों की वजह भी बनता है। ऐसे में आपने कभी सोचा है कि आखिर बेली में फैट क्यों जमता है? उसके पीछे कौन सी वजहें ज़िम्मेदार होती हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
लंबे समय तक बैठना : अगर आपका सिटिंग जॉब है और आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो इस वजह से धीरे धीरे बैली फैट बढ़ने लगता है। लगातार ज़्यादा देर तक बैठने की वजह से मेटाबॉलिज़्म धीमा होना लगता है जिससे पेट पर चर्बी का जमाव बढ़ने लगता है। ऐसे में लम्बे समय तक बैठना कम करें और हर एक घंटे में थोड़ा थोड़ा चलें। अपने शरीर को हर घंटे पर मूव या फिर स्ट्रेच करें। ऐसा लगातार करने से बेली फैट नहीं बढ़ेगा।
3/5Image Source : UNSPLASH
शुगर का बहुत ज़्यादा सेवन: बैली फैट बढ़ने के पीछे आपका खानपान भी मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। खासकर, मीठी और प्रोसेस्ड फूड का फैट को तेजी से बढ़ाता है। नियमित रूप से ज़्यादा चीनी वाले खाने और ड्रिंक्स जैसे सोडा, कैंडी और प्रोसेस्ड स्नैक्स का सेवन पेट के आस-पास तेजी से चर्बी को बढ़ाते हैं। इसलिए, खानपान में शुगर कम करें और डाइट में प्रोटीन, और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।
4/5Image Source : UNSPLASH
नींद पूरा नहीं होना: बेली फैट बढ़ने के पीछे खानपान के अलावा आपकी नींद भी ज़िम्मेदार हैं। अगर आप 7-9 घंटे से कम नींद ले रहे हैं तो इससे भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाते हैं और पेट भरने का एहसास कराने वाले हार्मोन लेप्टिन कम हो जाते हैं, और कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। इससे पेट के आस-पास फैट जमा होने लगता है। ऐसे में रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद लें और रात को 11 बजे से पहले सोएं।
5/5Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेना: बहुत ज़्यादा तनाव सिर्फ मानसिक रूप से ही व्यक्ति को परेशान नहीं करता है बल्कि इसका असर आपके वजन पर भी पड़ता है। स्ट्रेस ज्यादा लेने से शरीर कोर्टिसोल नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो पेट के आसपास फैट को जमा करता है और चीनी खाने की लालसा को बढ़ाता है। ऐसे में तनाव कम करने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करें और मेडिटेशन करें।