सामान्य दिखने वाली ये आदतें आपके लिवर को करती हैं बुरी तरह डैमेज, हो जाएं सावधान!
सामान्य दिखने वाली ये आदतें आपके लिवर को करती हैं बुरी तरह डैमेज, हो जाएं सावधान!
लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका मुख्य काम खाना को पचाना होता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। इन दिनों लिवर से जुडी समस्या ज़्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इसके पीछे कुछ खराब आदतें हो सकती हैं।
Published : Mar 02, 2025 10:31 pm IST, Updated : Mar 02, 2025 10:37 pm IST
1/6Image Source : social
लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसका मुख्य काम खाना को पचाना होता है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। इन दिनों लिवर से जुडी समस्या ज़्यादातर लोगों में देखी जा रही है। इसके पीछे कुछ खराब आदतें हो सकती हैं। रोजाना की कुछ ऐसी आदतें हैं जिनकी वजह से आपका लिवर डैमेज हो सकता है। चलिए बताते हैं कौन सी हैं वो आदतें जिनसे आपका लीवर डैमेज हो सकता है।
2/6Image Source : social
पानी कम पीने से आपके लिवर को नुकसान हो सकता है। पानी शरीर से विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है और लिवर को हानि पहुंचाने से रोकता है। लेकिन कई बार लोग पानी बहुत कम पीते हैं। इससे आपके लिवर डैमेज हो सकता है। ऐसे में अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखना ज़रूरी है।
3/6Image Source : social
अगर वजन लगातार बढ़ रहा है तो सावधान हो जाइए। इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। मोटापा सेहत से संबंधित कई तरह की समस्याएं पैदा करता है। अधिक मोटापे की वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट एकत्रित हो जाता है जो कि लिवर में जमा होने लगता है। इसके कारण लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा अपने वजन को नियंत्रित करें।
4/6Image Source : social
कई लोगों को मीठा खाना इतना पसंद होता है कि एक दिन में कई बार शुगर इंटेक करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। चीनी का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है। ये आपके वजन और ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है साथ ही लिवर के लिए भी हानिकारक है।
5/6Image Source : social
जो लोग व्यायाम नहीं करते या शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते, उनमें लीवर की बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। व्यायाम के दौरान, शरीर के छिद्र खुल जाते हैं और पसीना बेहतर होता है, जो डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह न केवल लीवर को लाभ पहुँचाता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इसके साथ मिलकर काम करता है।
6/6Image Source : social
प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन, जो अक्सर एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स और फ्लेवरिंग से भरे होते हैं, लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन खाद्य उत्पादों को लिवर के लिए पचाना मुश्किल होता है क्योंकि इनमें कई तरह के रसायन होते हैं।