Published : May 10, 2025 08:51 pm IST, Updated : May 10, 2025 08:51 pm IST
1/5Image Source : social
विटामिन सी शरीर के लिए जरूरी विटामिन में से एक है। ये शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करता है। लेकिन, जब शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है तो कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं। विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में कुछ बेहद गंभीर लक्षण नज़र आते हैं।इन संकेतों को पहचानकर आप विटामिन सी की कमी को पूरी कर सकते हैं।
2/5Image Source : social
विटामिन C की कमी से आपके पैरों में रैशेज हो सकते हैं। इसे मेडिकल टर्म में Mucocutaneous Petechiae कहते हैं। पेटीचिया नॉन-ब्लैंचिंग स्पॉट होते हैं जिनका आकार 2 मिमी से कम होता है और त्वचा व झिल्ली को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से शरीर पर रैशेज नजर आने लगते हैं और लगता है जैसे खून जम गया हो या चोट लग गई है।
3/5Image Source : social
मसूड़ों से खून आना यानी कि ब्लीडिंग गम्स (bleeding gums) की समस्या इस विटामिन की कमी से जुड़ा हुआ हो सकता है। इसकी वजह से स्कर्वी की बीमारी हो सकती है और आपके दांतों से खून निकल सकता है। इसकी वजह से दांत जड़ों से हिल जाते हैं और फिर दर्द का कारण भी बन सकते हैं।
4/5Image Source : social
विटामिन C की कमी से आप हर कुछ दिनों पर बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल, ये विटामिन कमजोर इम्यूनिटी से जुड़ा हुआ है जो कि संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कम करता है। इसकी वजह से आप किसी भी बैक्टीरिया और वायरस के शिकार हो सकते हैं।
5/5Image Source : social
मांसपेशियों में दर्द की बीमारी असल में विटामिन सी से भी जुड़ी हुई हो सकती है। असल में विटामिन सी मांसपेशियों को अंदर से कमजोर करता है और फिर दर्द और अकड़न पैदा करता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में हमेशा थकान बनी रहती है।