सुपरफूड से कम नहीं हैं इन सब्जियों के छिलके, फेंकने से पहले जान लें फायदे
सुपरफूड से कम नहीं हैं इन सब्जियों के छिलके, फेंकने से पहले जान लें फायदे
सब्जी बनाते समय लोग अक्सर उसके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलकों में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं? चलिए जानते हैं किन सब्जियों के छिलके को नहीं फेंकना चाहिए?
Published : Aug 04, 2026 05:20 pm IST, Updated : Aug 04, 2026 05:24 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
सब्जी बनाते समय लोग अक्सर उसके छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों के छिलकों में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं? ऐसे में यूट्यूब चैनल 'माई एक्सपर्ट डॉक्टर' की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन) डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे ने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि किन सब्जियों के छिलके को नहीं फेंकना चाहिए?
2/5Image Source : magnific
आलू: आलू के छिलके में पोटेशियम, विटामिन बी 6 और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ और ब्लड प्रेशर को नार्मल रखने में बेहद मददगार है। छिलकों को इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें।
3/5Image Source : magnific
खीरा: खीरा के छिलके में फाइबर और विटामिन के बहुत अच्छी मात्रा में अपया जता है जो हाइड्रेशन और हार्ट हेअल्थे के लिए बहुत फायदेमंद है। खीरे के ताजे और मुलायम छिलके आसानी से पच जाते हैं।
4/5Image Source : magnific
बैंगन: बैंगन के पर्पल रंग के छिलके में नासुनिन नामक बहुत स्ट्रांग एंटी एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो ब्रेन सेल्स और ब्लड वेसल्स को प्रोटेक्ट करता है। साथ ही यह कैंसर के रिस्क को भी कम करता है। इसलिए बैंगन की सब्जी को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।
5/5Image Source : Magnific
शकरकंद और गाजर: शकरकंद में एंटी एंटीऑक्सीडेंट, इन्सॉल्यूब्ल फाइबर और आयरन पाया जाता है। गाजर के छिलके में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करने के साथ आंखों की रौशनी को बढ़ाता है।