कमर दर्द से आराम दिलाने में ये योगासन हैं फायदेमंद, जानें इन एक्सरसाइज को करने का सही तरीका
कमर दर्द से आराम दिलाने में ये योगासन हैं फायदेमंद, जानें इन एक्सरसाइज को करने का सही तरीका
कमर दर्द से आराम दिलाने में योग एक बेहतरान उपाय है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो कमर की मसल्स को मजबूत बनाने, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
Published : May 21, 2025 04:43 pm IST, Updated : May 21, 2025 04:43 pm IST
1/5Image Source : social
आजकल की सेडेंटरी लाइफस्टाइल में लोगों को कमर या पीठ दर्द होना बेहद सामान्य हैं।पीट में दर्द किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। ऐसे में कमर दर्द से आराम दिलाने में योग एक बेहतरान उपाय है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो कमर की मसल्स को मजबूत बनाने, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : social
विपरीत करणी, एक योग मुद्रा है जिसमें व्यक्ति अपने पैरों को उठाकर लेट जाता है।यह मुद्रा शरीर के विभिन्न हिस्सों तक रक्त के प्रवाह को बढ़ाने, तनाव कम करने और नींद में सुधार करने में मदद कर सकती है। यह मुद्रा पीठ दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में मदद करती है।
3/5Image Source : social
आनंद बालासन, जिसे हैप्पी बेबी पोज़ भी कहा जाता है, एक आरामदायक योगासन है। यह आसन पीठ और कूल्हों को खोलता है, जिससे वे अधिक लचीले हो जाते हैं और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। अपनी पीठ को जमीन पर आराम से रखें। घुटनों को मोड़ें और उन्हें छाती की ओर लाएं। अपने हाथों से अपने पैरों के बाहरी किनारों को पकड़ें या अपने पैरों को अपनी उंगलियों से पकड़ें। अपने घुटनों को अपनी बगलों की ओर फैलाएं। अपने पैरों को धीरे-धीरे नीचे की ओर खींचें। गहरी सांस लें और कुछ समय तक इस स्थिति में रहें।
4/5Image Source : social
मार्जरीआसन-बिटिलासन कंधों और गर्दन को आराम देता है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है। पीठ को गोल करते हुए, सिर को नीचे की ओर झुकाएं, जैसे कि बिल्ली की मुद्रा में हो। अपनी सांस को बाहर छोड़ते हुए इस मुद्रा में रहें। यह आसन वार्मअप के रूप में किया जाता है। इसे धीरे-धीरे और सावधानी से करें। यदि आपको कोई चोट या समस्या है, तो किसी योग प्रशिक्षक से सलाह लें।
5/5Image Source : social
अर्ध जठरा परिवर्तनासन पीठ के बल लेट कर किया जाता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और कमर दर्द व गर्दन दर्द में राहत दिलाता है। इसे करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को शरीर के दोनों तरफ फैलाएं, हथेलियां ऊपर की ओर हों। अपने पैरों को मोड़कर घुटनों को छाती की ओर उठाएं। घुटनों को एक तरफ घुमाएं, जैसे कि आप अपने पैर को फर्श पर रखने की कोशिश कर रहे हों। अपने सिर को विपरीत दिशा में घुमाएं, ताकि आपकी पीठ का घुमाव और गहरा हो। इस स्थिति में कुछ देर तक रहें और फिर धीरे-धीरे पैरों को और सिर को वापस केंद्र में लाएं। दूसरी तरफ भी इसी तरह दोहराएं।