हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना करें ये योग आसन, मांसपेशियां भी होंगी मजबूत
हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए रोजाना करें ये योग आसन, मांसपेशियां भी होंगी मजबूत
नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से तनाव के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी डाइट के साथ योग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करें। चलिए जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए कौन से योग फायदेमंद हैं?
Published : Jun 09, 2025 12:25 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 12:39 pm IST
1/5Image Source : social
आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल में लोग हृदय से जुड़ी बीमारियों की चपटे में तेजी से आ रहे हैं। खराब खानपान, बहुत ज़्यादा तनाव, हाई ब्लड प्रेशर और एक्सरसाइज़ की कमी से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से तनाव के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी डाइट के साथ योग को भी अपनी जीवनशैली में शामिल करें। चलिए जानते हैं हेल्दी हार्ट के लिए कौन से योग फायदेमंद हैं?
2/5Image Source : social
ताड़ासन: ताड़ासन, जिसे माउंटेन पोज़ भी कहा जाता है एक प्रभावी योग आसन है। इस आसन को करने से श्वास और रक्त संचार में सुधार होता है। यह आसन शरीर को सीधा करके और गहरी सांस लेने के लिए प्रोत्साहित करके ऐसा करता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और रक्त का संचार भी बढ़ता है। ताड़ासन करने के लिए अपने पैरों को समानांतर और हाथों को ऊपर की ओर फैलाकर खड़े हो जाएँ, रीढ़ की हड्डी को सीधी रेखा में रखें।
3/5Image Source : social
वृक्षासन जिसे ट्री पोज भी कहा जाता है, जो शरीर के संतुलन, स्थिरता और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आसन, कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को भी बेहतर करता है। इसमें एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को खड़े पैर की जांघ या पिंडली पर रखना होता है और सिर के ऊपर प्रार्थना करने वाले हाथ रखने होते हैं। यह मुद्रा पैर की मांसपेशियों को मजबूत करती है, छाती में तनाव को दूर करती है.
4/5Image Source : social
भुजंगासन को कोबरा पोज़ भी कहा जाता है, यह योग आसन है रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसे करने के लिए, पेट के बल लेटकर हाथों को कंधे के पास रखें, फिर छाती को ऊपर उठाएं और शरीर का भार हाथों पर डालें। यह पोज़ हृदय को खोलने वाला आसन ऑक्सीजन प्रदान करता है, पेट के अंगों को सक्रिय करता है साथ ही थकान और तनाव से राहत देता है।
5/5Image Source : social
सर्वांगासन जिसे शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है, एक उल्टा आसन है जिसमें शरीर को कंधों पर संतुलित किया जाता है। यह आसन थायरॉयड ग्रंथि, फेफड़ों, और हृदय के लिए फायदेमंद है साथ ही यह बढ़ते वजन को भी कम करता है.