गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय
गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग से हैं परेशान तो छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये घरेलू उपाय
गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग पाचन तंत्र से जुड़ी सामान्य समस्याएं हैं। ये समस्याएं मुख्य रूप से भोजन के अपच और गैस के निर्माण के कारण होती हैं। ऐसे में खाने के दौरान या खाने के बाद गैस, बदहजमी या ब्लोटिंग का सामना न करना पड़े इसलिए आप अपनी डाइट में इन कुछ चीज़ों को शामिल कर लें।
Published : Apr 21, 2025 11:50 am IST, Updated : Apr 21, 2025 12:03 pm IST
1/5Image Source : social
गैस, बदहजमी और ब्लोटिंग पाचन तंत्र से जुड़ी सामान्य समस्याएं हैं। पेट से जुड़ी यह परेशानियां अक्सर खाने के बाद होती हैं। ये समस्याएं मुख्य रूप से भोजन के अपच और गैस के निर्माण के कारण होती हैं। भोजन के दौरान या बाद में निगली गई हवा की वजह से पेट में अक्सर गैस बनता है। वहीं, अगर खाने के बाद पेट फूल जाए तो इस वजह से लगातार डकार आने लगती है और छाती में जलन होने लगता है। ऐसे में खाने के दौरान या खाने के बाद गैस या ब्लोटिंग का सामना न करना पड़े इसलिए आप अपनी डाइट में इन कुछ चीज़ों को शामिल कर लें।
2/5Image Source : social
सौंफ पाचन के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आप पेट दर्द, बदहजमी या ब्लोटिंग एक दौरान कर सकते हैं। यह आंतों की परत को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। सौंफ़ के बीजों को स्टू, सलाद और अन्य खाद्य पदार्थों में भी मिलाया जा सकता है। अगर आपको पछन क्षमता कमजोर है तो खाने के बाद एक चुटकी सौंफ़ के बीज ज़रूर चबाएं
3/5Image Source : social
पुदीना, अदरक और सौंफ से बना काढ़ा पेट फूलने की समस्या को दूर करने फायदेमंद है। पुदीना पाचन में सुधार करता है, अदरक सूजन को कम करता है, और सौंफ गैस और अपच से राहत दिलाती है। एक गिलास पानी में पुदीने के कुछ पत्ते, कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा अदरक और सौंफ के बीज डालें। पानी को 10 मिनट तक उबलने दें। काढ़ा को छान लें और पिएं।
4/5Image Source : social
एप्पल साइडर विनेगर पाचन को बेहतर करने में बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड पाचन रस के उत्पादन को उत्तेजित करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने को कम करने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर के एक चम्मच को पानी या चाय में मिलाकर पतला करें और दिन में तीन बार पिएं।
5/5Image Source : social
संतरे और केले जैसे फाइबर से भरपूर फल पेट की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो नमक के कारण होने वाली सूजन को कम करता है और सोडियम के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।