गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
कांजी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर काली गाजर, चुकंदर और राई से बनने वाला यह फर्मेंटेड ड्रिंक गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Jun 12, 2026 12:02 pm IST, Updated : Jun 12, 2026 12:02 pm IST
1/5Image Source : Foodship/youtube
कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं जो गट हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करता है। गर्मियों में होने वाली गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में ये सहायक है।
2/5Image Source : Sunita Agarwal/youtube
तेज धूप और पसीने के कारण गर्मियों में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। ऐसे में रोज एक गिलास कांजी पीने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस बना रहता है, जिससे आप डिहाइड्रेशन और लू से बचते हैं।
3/5Image Source : magnific
गर्मियों में ज्यादातर लोगों को सुस्ती और थकान महसूस होती है। कांजी में मौजूद पोषक तत्व और राई का तीखा-खट्टा स्वाद सुस्ती को तुरंत दूर करके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है।
4/5Image Source : magnific
चुकंदर और गाजर से बनी कांजी में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आप मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।
5/5Image Source : magnific
कांजी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन खून को साफ करता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। इसके सेवन से कील-मुंहासे कम होते हैं और स्किन शाइन करती है।