सर्दियों में नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का करते हैं इस्तेमाल, तो झेलने पड़ जाएंगे ये नुकसान
सर्दियों में नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का करते हैं इस्तेमाल, तो झेलने पड़ जाएंगे ये नुकसान
Harmful Effects Of Using Too Hot Water For Bathing: अगर आप भी सर्दियों के मौसम में नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी यूज करते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
Published : Nov 21, 2025 08:20 pm IST, Updated : Nov 21, 2025 08:20 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म पानी से नहाना न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है?
2/5Image Source : FREEPIK
अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं, तो ब्लड वेसेल्स फैलने लगती हैं और ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं। बहुत गर्म पानी से नहाने के कारण चक्कर या फिर बेहोशी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
3/5Image Source : FREEPIK
सर्दियों में अक्सर लोगों को सुस्ती महससू होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने से सुस्ती महसूस हो सकती है। अगर आप सर्दियों के मौसम में एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं, तो आपको गर्म पानी से नहाने की आदत को बदल लेना चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
नहाने के लिए बहुत गर्म पानी यूज करने से आपकी त्वचा भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। गर्म पानी से नहाने की आदत, ड्राई स्किन की समस्या का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं गर्म पानी से नहाने से हेयर हेल्थ भी कमजोर हो सकती है और आपको बाल झड़ने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप भी इस तरह की प्रॉब्लम्स को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो इस बार सर्दियों में गर्म पानी से न नहाएं। जो लोग ठंडे पानी से नहीं नहा सकते, उन्हें गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।