Published : Nov 04, 2025 10:17 pm IST, Updated : Nov 04, 2025 10:22 pm IST
1/5Image Source : freepik
फिटकरी को अक्सर पानी साफ करने, मुंह के छाले या दाढ़ी बनाते समय इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका पानी पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है? इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो इसे पारंपरिक रूप से उपयोगी बनाते हैं। आइए जानते हैं फिटकरी का पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, इसके फायदे क्या हैं और इसे पीने का सही तरीका क्या है।
2/5Image Source : freepik
फिटकरी का पानी गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स पाचन क्रिया को संतुलित करते हैं। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार रहती है।
3/5Image Source : freepik
फिटकरी का पानी मुँह में बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे बदबू और मसूड़ों की सूजन कम होती है। इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी त्वचा को संक्रमण से बचाती है और बालों में डैंड्रफ को कम करने में सहायक होती है।
4/5Image Source : freepik
फिटकरी में एल्यूमिनियम सल्फेट पाया जाता है, जो अधिक मात्रा में शरीर के लिए ज़हरीला हो सकता है। लगातार लंबे समय तक फिटकरी का पानी पीने से किडनी और लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को नहीं करना चाहिए।
5/5Image Source : freepik
एक गिलास साफ पानी में मटर के दाने जितनी फिटकरी डालें। पानी को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। ऊपर का साफ पानी निकाल लें और नीचे जमी फिटकरी को फेंक दें। इस पानी को दिन में एक बार से ज्यादा नहीं पिएं।