सुबह सुबह खाली पेट आंलवा खाने से क्या होता है? जान लें 5 फायदे
सुबह सुबह खाली पेट आंलवा खाने से क्या होता है? जान लें 5 फायदे
खाली पेट सुबह-सुबह आंवला खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और कई आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में यहां जान लें इसके 5 फायदे।
Published : Nov 07, 2025 02:37 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 02:37 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सुबह खाली पेट आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करता है और बैक्टीरिया या वायरस से बचाव में मदद करता है।
2/5Image Source : Freepik
आंवला को नेचुरल ब्यूटी टॉनिक कहा जाता है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा की चमक बढ़ाते हैं, झुर्रियां कम करते हैं और बालों को मज़बूत, घना व काला बनाए रखते हैं।
3/5Image Source : Freepik
खाली पेट आंवला खाने से पेट की सफाई होती है, पाचन एंज़ाइम्स सक्रिय होते हैं और एसिडिटी व कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
4/5Image Source : Freepik
आंवला का नियमित सेवन शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है।
5/5Image Source : Freepik
आंवला में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। यह मस्तिष्क को शांत और एकाग्र बनाए रखने में भी उपयोगी है।