माइग्रेन का दर्द होने का सबसे बड़ा कारण क्या है, जानिए
माइग्रेन का दर्द होने का सबसे बड़ा कारण क्या है, जानिए
माइग्रेन का दर्द बहुत तेज होता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं माइग्रेन की शिकार ज्यादा होती हैं। डॉक्टर्स की मानें तो माइग्रेन के सबसे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। बेहतर इलाज और इससे बचने के लिए पहचानें माइग्रेन के सबसे बड़े कारण क्या हैं?
Published : May 28, 2025 03:21 pm IST, Updated : May 28, 2025 03:21 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दुनियाभर में हर 7 वां शख्स माइग्रेन से परेशान है। 17% महिलाएं माइग्रेन की मरीज हैं तो वहीं 8.6% पुरुष इस दर्द से परेशान हैं। भारत में करीब 21 करोड़ से ज़्यादा मरीज़ हैं जिसमें से 60% महिलाओं को माइग्रेन की दिक्कत है।
2/5Image Source : Freepik
डॉक्टर्स का कहना है कि माइग्रेन का दर्द होने के पीछे कई कारण हैं। हर किसी के लिए कोई अलग कारण इसका जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए माइग्रेन होने के कारण को पहचानना सबसे ज्यादा जरूरी है। तभी बेहतर इलाज और इसे कम किया जा सकता है।
3/5Image Source : Freepik
कई बार बदलता मौसम माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर कर सकता है। भीषण गर्मी से दर्द हो सकता है। ज्यादा ठंड पड़ने पर भी माइग्रेन पेन हो सकता है। तेज धूप, तेज रौशनी या तेज शोर से भी माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है।
4/5Image Source : Freepik
कई बार स्ट्रेस और टेंशन के कारण सिर में दर्द होने लगता है। कुछ लोगों की नींद पूरी न हो तो सिरदर्द की समस्या होने लगती है। अगर आप ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताते हैं या खराब डायजेशन की समस्या है तो भी इससे सिरदर्द पैदा हो सकता है।
5/5Image Source : Freepik
शरीर में न्यूट्रिशन की कमी, हार्मोनल प्रॉब्लम होने पर भी माइग्रेन और सिर दर्द की परेशानी होने लगती है। कई बार गैस एसिडिटी होने के कारण भी सिर में तेज दर्द होने लगता है। कुछ लोगों को सफर के दौरान सिरदर्द होने लगता है। इसलिए माइग्रेन के ट्रिगर को जरूर पहचानें।