बीपी लो होने पर क्या घरेलू उपाय करें, जिससे तुरंत नॉर्मल हो जाए ब्लड प्रेशर
बीपी लो होने पर क्या घरेलू उपाय करें, जिससे तुरंत नॉर्मल हो जाए ब्लड प्रेशर
Home Remedies For Low BP: ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बहुत जरूरी है। जिस तरह हाई बीपी खतरनाक होता है उसी तरह ब्लड प्रेशर लो होना भी हानिकारक साबित हो सकता है। अगर कभी बीपी लो हो तो तुरंत ये उपाय कर लेने चाहिए।
Published : Feb 26, 2025 07:40 pm IST, Updated : Feb 26, 2025 07:40 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कम पानी पीने से भी कई बार लो बीपी की समस्या हो जाती है। बीपी लो फील हो तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं जिससे शरीर हाइड्रेट रहे। पानी की जगह नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स लें सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने में मदद मिलेगी।
2/5Image Source : Freepik
कई बार कम नमक खाने से भी ब्लड प्रेशर लो फील होने लगता है। ऐसी स्थित में पानी में नमक घोलकर पी लें। इससे राहत मिलेगी और खाने में नमक अधिक शामिल करें। सोडियम की कमी होने से भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।
3/5Image Source : Freepik
लो बीपी की समस्या जिन्हें रहती है उन्हें खाने में संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। डाइट में ताजा फल, सब्जियां, प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें और हेल्दी फैट्स लें। इससे ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखा जा सकता है।
4/5Image Source : Freepik
लो बीपी की समस्या होने पर कैफीन वाली चीजें जैसे चाय और कॉफी का सेवन कम करें। इससे भले ही कुछ देर के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ जाता हो, लेकिन ये लो बीपी की समस्या को पैदा कर सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज को एक बार में ज्यादा खाने से बचना चाहिए। छोटे छोटे मील लें और रोजाना कुछ हल्की एक्सराइज जरूर करते रहें। कुछ देर की वॉस से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। अगर आपको बहुत थकान लगे तो थोड़ी देर आराम कर लें।