आजकल की अनियमित जीवनशैली, खराब खान-पान, शराब और धूम्रपान के लगातार सेवन के कारण शरीर में टॉक्सिन्स तेजी से जमा होने लगता है। ये ज़हरीले केमिकल्स शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना ज़रूरी हो जाता है. चलिए जानते हैं बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए?
Published : Mar 17, 2026 11:30 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 11:32 pm IST
1/5Image Source : unsplash
आजकल की अनियमित जीवनशैली, खराब खान-पान, शराब और धूम्रपान के लगातार सेवन के कारण शरीर में टॉक्सिन्स तेजी से जमा होने लगता है। ये ज़हरीले केमिकल्स शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना ज़रूरी हो जाता है. चलिए जानते हैं बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए क्या करना चाहिए?
2/5Image Source : unsplash
शहद, नींबू और गुनगुना पानी: शरीर से टॉक्सिन्स निकालने का सबसे अच्छा उपाय है सुबह-सुबह शहद और नींबू मिला हुआ गुनगुना पानी पीना। यह भोजन में मौजूद एसिडिटी को संतुलित करने में भी मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे अच्छी तरह मिला लें। इसे रोज़ सुबह पिएँ।
3/5Image Source : unsplash
ग्रीन टी: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी बहुत फ़ायदेमंद है। इसमें एक खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जिसे 'कैटेचिन' कहते हैं. यह लिवर के काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
4/5Image Source : unsplash
अदरक: अदरक अपने 'एंटी-इंफ़्लेमेटरी' गुणों के लिए जाना जाता है, जो मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर के काम को बेहतर बनाने में मदद करती है। रोजाना अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
लहसुन: लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ़्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करता है और एक प्राकृतिक 'डिटॉक्सिफ़ाइंग एजेंट' के रूप में काम करता है।