गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों की कैसी होनी चाहिए डाइट, बता रहे हैं एक्सपर्ट
गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों की कैसी होनी चाहिए डाइट, बता रहे हैं एक्सपर्ट
गर्मी का मौसम आते ही डायबिटीज के मरीज़ों के लिए अपनी डाइट पर और ज़्यादा ध्यान देना ज़रूरी हो जाता है। तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी, ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही खान-पान अपनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
Published : Apr 11, 2025 01:40 pm IST, Updated : Apr 11, 2025 01:40 pm IST
1/7Image Source : social
गर्मी का मौसम आते ही डायबिटीज के मरीज़ों के लिए अपनी डाइट पर और ज़्यादा ध्यान देना ज़रूरी हो जाता है। तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी, ब्लड शुगर लेवल का उतार-चढ़ाव और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही खान-पान अपनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
इस विषय में डॉ. संदीप खरब, सीनियर कंसल्टेंट-एंडोक्राइनोलॉजी, एशियन हॉस्पिटल, कहते हैं, “गर्मी के मौसम में डायबिटीज के मरीज़ों को ऐसे खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देनी चाहिए जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी संतुलित रखें। डायबिटीज के मरीज़ों को यह समझना ज़रूरी है कि गर्मियों में शरीर की ज़रूरतें बदल जाती हैं। इसलिए हर मील को संतुलित रखें और ज्यादा देर भूखे न रहें। साथ ही, घर के बने ताजे खाने को प्राथमिकता दें।"
2/7Image Source : social
हाइड्रेटेड रहें: गर्मी में शरीर से पसीने के ज़रिए पानी और मिनरल्स की कमी हो सकती है। ऐसे में नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी (बिना चीनी), बेल का शरबत जैसे प्राकृतिक पेय फायदेमंद हैं।
3/7Image Source : social
फाइबर युक्त भोजन लें: हरी पत्तेदार सब्जियाँ, सलाद, ओट्स, साबुत अनाज, ब्राउन राइस आदि से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और पेट भी भरा महसूस होता है।
4/7Image Source : social
फलों का करें स्मार्ट चुनाव: डायबिटीज के मरीज़ मीठे फलों से बचें, लेकिन सीमित मात्रा में खीरा, ककड़ी, तरबूज, सेब, नाशपाती जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आम और अंगूर जैसे हाई शुगर वाले फलों से बचें।
5/7Image Source : social
भारी भोजन से परहेज करें: भारी, तला-भुना और मसालेदार भोजन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। गर्मी में हल्का, सुपाच्य और कम तेल वाला खाना ज़्यादा बेहतर होता है।
6/7Image Source : social
नियमित समय पर खाएं: भोजन में लंबे अंतराल से ब्लड शुगर लेवल गिर या बढ़ सकता है। इसलिए दिन में 4-5 छोटे मील्स लें, और तय समय पर खाना खाएं।
7/7Image Source : social
कैफीन और चीनी का सीमित सेवन: कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और आइसक्रीम जैसे शुगर से भरे विकल्पों से बचना चाहिए। इसके बजाय घर पर बना ठंडा छाछ या नींबू पानी बेहतर है।