त्वचा पर खुजली होने पर करें ये उपाय, तुरंत मिल जाएगी राहत
त्वचा पर खुजली होने पर करें ये उपाय, तुरंत मिल जाएगी राहत
Itching Home Remedies: खुजली रातों की नींद उड़ा सकती है। अगर शरीर में खुजली से परेशान हो रहे हैं तो ये उपाय कर लें। इससे खुजली में तुरंत राहत मिल जाएगी। खुजली शांत करने के ये घरेलू उपाय असरदार साबित होंगे।
Published : Mar 11, 2026 02:55 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 02:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
त्वचा पर खुजली होना सामान्य नहीं है। कई बार शरीर में विटामिन की कमी, किसी एलर्जी या रिएक्शन की वजह से खुजली होने लगती है। इस समस्या को तुरंत डॉक्टर को बताएं, लेकिन डॉक्टर के पास जाने से पहले खुजली को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर खुजली शांत कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर नहाने से राहत मिल सकती है। इसके लिए 1/4 कप बेकिंग सोडा गुनगुने पानी में मिक्स कर लें। अब इस पानी से खुजली वाली जगह को धो लें। आप चाहें तो बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें और खुजली वाली जगह पर लगा सकते हैं। बेकिंग सोडा एंटीफंगल होता है जिससे खुजली शांत होती है।
3/5Image Source : Freepik
खुजली से राहत पाने के लिए आप कोल्ड पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार खुजली करते करते जलन होने लगती है। ऐसे में बर्फ के टुकड़ों को तौलिया में लपेटकर ठंडी पट्टी लगाएं। इससे सूजन कम होगी, लालिमा कम होगी और खुजली भी शांत हो जाएगी।
4/5Image Source : Freepik
खुजली वाली जगह पर टैल्कम पाउडर या डिओडोरेंट लगा सकते हैं। पसीने से बढ़ रही खुजली को दूर करने के पाउडर अच्छा उपाय है। इससे त्वचा सूखी रहेगी और खुजली कम होगी। गर्मी में पाउडर लगाने से खुजली और सूजन कम होगी। कुछ देर ठंडी और हवादार जगह पर बैठें इससे आराम मिलेगा।
5/5Image Source : Freepik
खुजली को शांत करने के लिए आप कैलामाइन लोशन लगा सकते हैं। ये लोशन त्वचा को ठंडक देने वाला होता है। इससे खुजली शांत होती है। डॉक्टर अक्सर खुजली के लिए कैलामाइन लोशन लगाने की सलाह देते हैं। ये नेचुरल और सेफ होता है। आप इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते हैं।