किडनी में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर बदलाव, तुरंत हो जाएं सावधान
किडनी में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर बदलाव, तुरंत हो जाएं सावधान
किडनी में सूजन को मेडिकल टर्म में हाइड्रोनफ्रोसिस कहा जाता है। इस दौरान पेशाब किडनी से बाहर नहीं निकल पाता है और फिर किडनी में ही जमा हो जाता है। इससे किडनी में सूजन आने लगती है। इसी दौरान शरीर में अलग-अलग प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे?
Published : Mar 14, 2025 06:01 pm IST, Updated : Mar 14, 2025 06:19 pm IST
1/5Image Source : social
किडनी में सूजन को मेडिकल टर्म में हाइड्रोनफ्रोसिस (Hydronephrosis) कहा जाता है। ये वो स्थिति है जिसमें शरीर के मूत्र वाहिनी में ब्लॉकेज आ जाती है। इस दौरान पेशाब किडनी से बाहर नहीं निकल पाता है और फिर किडनी में ही जमा हो जाता है। इससे किडनी में सूजन आने लगती है और पूरा शरीर गंभीर रूप से प्रभावित होता है। इसी दौरान शरीर में अलग-अलग प्रकार के लक्षण नजर आते हैं। चलिए, जानते हैं कैसे?
2/5Image Source : social
पेशाब से जुड़े बदलाव किडनी में सूजन की वजह से हो सकता हैं। ये असल में कई प्रकार का हो सकता है। जैसे कि आपको पहले बार-बार पेशाब महसूस हो। दूसरा आपको पेशाब के रंग और गंध में बदलाव हो। जैसे कि झागदार पेशाब, पेशाब में मवाद आना या फिर गंभीर हो जाने पर पेशाब में खून। ये किडनी में फिल्ट्रेशन के प्रोसेस की कमी के कारण हो सकता है।
3/5Image Source : social
जब आपकी किडनी सही से काम नहीं कर पाती है तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट जमा होने लगते हैं। साथ ही, शरीर में कई प्रकार के अवशेष जमा होने लगते हैं इससे मतली और उल्टी की समस्या होने लगती है।
4/5Image Source : social
कमर के आस-पास दर्द, किडनी में सूजन की वजह से नहीं बल्कि, ये आपको खुद ही महसूस हो रहा होता क्योंकि किडनी के आस-पास भार बढ़ रहा होता है, प्रेशर महसूस होता है और जब आप सो कर उठते हैं या लेट कर उठते हैं तो आपको लगता है कि ये कमर का दर्द है।
5/5Image Source : social
इसे ऐसे समझें कि आपका शरीर अगर किसी चीज को फिल्टर नहीं कर पाता है तो शरीर में बढ़ता जाता है और ये सूजन का रूप ले लेता है। इससे प्रेशर बढ़ता है और पैरों में सूजन बढ़ने लगती है। तो, इस तरह आप पैरों में सूजन के इन तमाम लक्षणोंको नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।