थायराइड के मरीज को कौन सी रोटी खानी चाहिए, जिससे बैलेंस रहें बिगड़े हार्मोन्स
थायराइड के मरीज को कौन सी रोटी खानी चाहिए, जिससे बैलेंस रहें बिगड़े हार्मोन्स
Best Roti For Thyroid: थायराइड एक ऐसी बीमारी बन गई है जो बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण तेजी से बढ़ रही है। खासतौर से महिलाओं में हार्मोंस के बदलाव के कारण थायराइड की समस्या पैदा हो जाती है। आप इसे डाइट से काफी कंट्रोल कर सकते हैं। जानिए थायराइड के मरीज को कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?
Published : Nov 12, 2024 05:35 pm IST, Updated : Nov 12, 2024 05:35 pm IST
1/5Image Source : Freepik
थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसे डाइट और कुछ फिटनेस एक्टिविटीज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। अगर मरीज का वजन कंट्रोल रहे तो थायराइड भी आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
2/5Image Source : Freepik
थायराइड के मरीज को वजन घटाने के लिए डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। थायराइड के मरीज को गेहूं की बजाय ज्वार की रोटी खानी चाहिए। ज्वार थायराइड में असंतुलित हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3/5Image Source : Freepik
ज्वार की रोटी तासीर में ठंडी होती है। आप गर्मी में इसे आसानी से खा सकते हैं। अगर आप ठंड में ज्वार के आटे से बनी रोटी खा रहे हैं तो इसमें थोड़ा बाजरा का आटा भी मिक्स कर लें। थायराइड के मरीज के लिए ज्वार और बाजरा की रोटी फायदेमंद होती है।
4/5Image Source : Freepik
ज्वार और बाजरा के आटे की रोटी को आप सर्दी में भी खा सकते हैं। ज्वार और बाजरा के आटे से बनी रोटी आपको वजन घटाने में मदद करती है। ज्वार बाजरा में कैल्शियम, आयरन, फोलेट और विटामिन बी पाया जाता हैं।
5/5Image Source : Freepik
करने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप कुछ हल्की फुल्की फिटनेस एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें। इससे थायराइड ही नहीं बल्कि शुगर की बीमारी भी काबू में रहेगी।