1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. कौन से फल रात में नहीं खाने चाहिए, हो सकता है नुकसान

कौन से फल रात में नहीं खाने चाहिए, हो सकता है नुकसान

Published : Dec 20, 2024 03:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 03:44 pm IST
रात में केला खाने से बचना चाहिए। रात के वक्त केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है जिससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। रात में केला खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रात में केला नहीं खाना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
रात में केला खाने से बचना चाहिए। रात के वक्त केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है जिससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। रात में केला खाने से पेट दर्द और गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रात में केला नहीं खाना चाहिए।
अनार भी ऐसा फल है जिसे रात में खाने से बचना चाहिए। अनार में हाई फाइबर होता है और इसे खाने से एसिडिटी हो सकती है। पाचन संबंधी समस्याएं भी रात में अनार खाने से पैदा हो सकती हैं।
2/5 Image Source : Freepik
अनार भी ऐसा फल है जिसे रात में खाने से बचना चाहिए। अनार में हाई फाइबर होता है और इसे खाने से एसिडिटी हो सकती है। पाचन संबंधी समस्याएं भी रात में अनार खाने से पैदा हो सकती हैं।
तरबूज भी रात में खाने से बचना चाहिए। तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से टॉयलेट ज्यादा आता है। तरबूज रात में खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए रात के समय तरबूज न खाएं।
3/5 Image Source : Freepik
तरबूज भी रात में खाने से बचना चाहिए। तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से टॉयलेट ज्यादा आता है। तरबूज रात में खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए रात के समय तरबूज न खाएं।
रात के वक्त अमरूद का सेवन करने से भी बचना चाहिए। रात में अमरूद खाने से पेट में दर्द हो सकता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है इसलिए रात में खाने से बचना चाहिए।
4/5 Image Source : Freepik
रात के वक्त अमरूद का सेवन करने से भी बचना चाहिए। रात में अमरूद खाने से पेट में दर्द हो सकता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है इसलिए रात में खाने से बचना चाहिए।
सेब में फाइबर होता है और यह पाचन को धीमा कर सकता है। इसलिए सेब को रात में खाने से बचने की सलाह दी जाती है। सेब सुबह खाना फायदेमंद होता है। इसलिए सेब रात में या डिनर में न खाएं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement