वजन घटाने वाली 5 सबसे असरदार चीजें, अपना लेंगे तो 30 दिन में दिखने लगेगा फर्क
वजन घटाने वाली 5 सबसे असरदार चीजें, अपना लेंगे तो 30 दिन में दिखने लगेगा फर्क
Weight Loss In 30 Days: वजन घटाना बहुत मुश्किल काम नहीं है बल्कि इसके लिए आपको लगातार छोटी-छोटी कोशिश करते रहना जरूरी है। सिर्फ इन 5 चीजों को अपनाकर आप महीनेभर में मोटापा कम कर सकते हैं। जानिए कैसे?
Published : Feb 05, 2025 08:43 pm IST, Updated : Feb 05, 2025 08:43 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आजकल हर कोई वजन घटाने का आसान तरीका खोज रहा है। कैसे आसानी से बिना कुछ ज्यादा मेहनत किए वजन कम हो जाए ये जानने के लिए लोग परेशान रहते हैं। आप सिर्फ कुछ आदतों को अपनाकर वजन घटा सकते हैं और बॉडी को टोंड कर सकते हैं। आपको कुछ दिनों में ही फर्क दिखने लगेगा।
2/5Image Source : Freepik
जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें अपनी डाइट पर सबसे पहले ध्यान देने की जरूरत है। आपको दिनभर में जितनी कैलोरी बर्न करते हैं उससे कम खाना खाएं। पेट भरकर खाना खाएं लेकिन हेल्दी और लो कैलोरी वाला फूड ही खाएं। जिसमें फल, सब्जियां, दालें और सलाद शामिल हो। खाने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे भूख कम लगेगी और आप ज्यादा खाने से दूर रहेंगे।
3/5Image Source : Freepik
अपने भोजन से मीठा यानि डायरेक्ट शुगर एकदम बंद कर दें। जंक फूड से दूरी बना लें। क्योंकि ये दोनों चीजें ही शरीर में फैट जमा करने का काम करती हैं। अगर आप इन्हें छोड़ देते हैं तो आपका वजन बिना मेहनत के ही कम होने लगेगा। खाने में एंटी इंफ्लामेटरी और एंडी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें।
4/5Image Source : Freepik
वजन घटाने का तीसरा सबसे बड़ा रूल है आपकी फिजिकल एक्टिविटी। आप अपनी पसंद का कोई भी वर्कआउट दिन में कम से कम 45 मिनट जरूर करें। इसमें रनिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग या फिर जिम में जा कर एक्सरसाइज करना भी हो सकता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं और वजन घटाना आसान हो जाता है।
5/5Image Source : Freepik
दिनभर में पानी भरपूर पीते रहें। आपको 8-10 गिलास पानी रोजाना पीना है। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जो वजन घटाने में मदद करेगा। साथ ही सही मात्रा में पानी पीने से पेट साफ रहता है। इसके साथ ही 8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। इससे मोटापा कम होता है। हर्बल टी, ग्रीन टी, डिटॉक्स वॉटर, स्मूदी और अदरक-नींबू की चाय पी सकते हैं।