ऊनी कपड़ों को पैक करते वक्त डाल दें ये चीजें, अगले सीजन तक बनी रहेगी खुशबू
ऊनी कपड़ों को पैक करते वक्त डाल दें ये चीजें, अगले सीजन तक बनी रहेगी खुशबू
Winter Clothes Packing Tips: सर्दियों के कपड़ों को पैक करने का वक्त आ गया है। स्वेटर और जैकेट्स को अच्छी तरह वॉश और क्लीन करके ही पैक करना चाहिए। कपड़ों को खुशबूदार बनाए रखने और फंगस से बचाने के लिए ये चीज जरूर डाल दें।
Published : Feb 28, 2025 07:27 pm IST, Updated : Feb 28, 2025 07:27 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों के गर्म कपड़ों को पैक करने से पहले अच्छी तरह से क्लीन करें। ऐसा करने से कपड़े खराब नहीं होंगे और बदबू नहीं आएगी। आप कपड़ों को ड्राई क्लीन या मशीन वॉश कर सकते हैं। ब्रश से भी क्लीन कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
जिन कपड़ो को वॉश या ड्राई क्लीन नहीं करवा रहे हैं उन्हें एक दिन 2-3 घंटे के लिए धूप में सुखा दें। इससे पकड़ों में आई नमी, बदबू और जर्म्स खत्म हो जाएंगे। इसके बाद आप कपड़ों को बैग में पैक कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
कपड़ों को खुशबूदार बनाए रखने के लिए और लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए नेफ्थलीन बॉल्स डाल दें। नेफ्थलीन बॉल्स को किसी पेपर में रैप करके ऊनी कपड़ों के बैग में डालकर पैक कर दें।
4/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो किसी कॉटन पैड पर थोड़ा नीम का तेल या लेवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर भी रख सकते हैं। ध्यान रहे कि ये कॉटन बॉल्स बैग में डालनी है जिससे कपड़ों पर ऑयल न लगे।
5/5Image Source : Freepik
अगर कुछ समझ न आए तो ऊनी कपड़ों को पैक करते वक्त नीम की सूखी पत्तियां किसी पेपर में लपेटकर कपड़ों के साथ रख दें। इससे सर्दी के कपड़ों में कीड़े, फंगस और बदबू नहीं आएगी।