ये कांटेदार पौधा बालों के लिए है अमृत समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
ये कांटेदार पौधा बालों के लिए है अमृत समान, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
इन दिनों बालों का झड़ना कॉमन हो गया है। महिला हो या फिर पुरुष, हर कोई हेयर फॉल की समस्या से गुज़र रहा है। अगर आप भी हेयर फाल, डैंड्रफ की समस्या से पीड़ित हैं तो अपनी हेयर केयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल करें। यह काँटों भरा पौधा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए जानते हैं एलोवेरा बालों की किन समस्याओं में कारगर ह
Published : Jan 31, 2025 02:35 pm IST, Updated : Jan 31, 2025 02:39 pm IST
1/5Image Source : social
इन दिनों बालों का झड़ना कॉमन हो गया है। हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझता हुआ मिल जाएगा। महिला हो या फिर पुरुष, हर कोई हेयर फॉल की समस्या से गुज़र रहा है। अगर आप भी हेयर फाल, डैंड्रफ की समस्या से पीड़ित हैं तो अपनी हेयर केयर रूटीन में एलोवेरा को शामिल करें। यह काँटों भरा पौधा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चलिए जानते हैं एलोवेरा बालों की किन समस्याओं में कारगर है। साथ ही हेयर फॉल को रोकने में ये कैसे मददगार है?
2/5Image Source : social
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा के एंजाइम स्कैल्प पर pH लेवल को बैलेंस करते हैं जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट के साथ इसमें कोलेजन भी भरपूर पाया जाता है जो स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है।
3/5Image Source : social
स्कैल्प की स्किन पपड़ीदार और लाल होने पर वहां बहुत ज़्यादा खुजली होती है। ऐसी कंडीशन में एलोवेरा जेल लगाएं। कूलिंग गुणों से भरपूर ये जेल स्कैल्प को शांति प्रदान करता है। यह बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है साथ ही स्ट्रैंड को रिपेयर कर मजबूत बनाता है।
4/5Image Source : social
डैंड्रफ की वजह से सिर्फ खुजली ही नहीं होती है बल्कि हेयर फॉल भी होने लगता है। ऐसी स्थिति में एलोवेरा किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। एलोवेरा के जेल से बालों का मसाज करें। मसाज के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। इससे डैंड्रफ कुछ ही दिनों में दूर होगा।
5/5Image Source : social
अगर बाल बहुत ज़्यादा झड़ रहे हैं तो 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे हेयर पर लगाएं। इस नुस्खे को आज़माने से हेयर फॉल कम होगा। एलोवेरा के रेगुलर इस्तेमाल से धीरे धीरे आपके बाल जड़ से मजबूत होने लगंगे।