चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल लोग सदियों से कर रहे हैं। फिटकरी में ऐसे कई गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। चलिए जानते हैं त्वचा पर इसे लगाने का सही तरीका क्या है और इसके फायदे
Published : May 05, 2026 04:41 pm IST, Updated : May 05, 2026 04:41 pm IST
1/4Image Source : UNSPLASH
चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल लोग सदियों से कर रहे हैं।फिटकरी में ऐसे कई गुण होते हैं, जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह ऑयली स्किन, पिंपल्स और बड़े पोर्स के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन गलत इस्तेमाल से स्किन ड्राई या इरिटेट भी हो सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं त्वचा पर इसे लगाने का सही तरीका क्या है और इसके फायदे
2/4Image Source : UNSPLASH
चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल पिंपल्स, एक्ने, ऑयल कंट्रोल और त्वचा को टाइट करने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और स्ट्रिंजेंट गुण रोमछिद्रों को हटाते हैं, एक्स्ट्रा ऑयल को सोखते हैं और दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं।
3/4Image Source : UNSPLASH
सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धो लें ताकि धूल और ऑयल हट जाए। एक छोटी फिटकरी का टुकड़ा और इसे पानी में में घिसकर हल्का सा घोल बना लें।फिटकरी को हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं।इसका इस्तेमाल आंखों के आसपास न करें।अब इसे 5–10 मिनट तक छोड़ें।फिर चेहरा अच्छे से धो लें और हल्का मॉइश्चराइज़र लगा लें। हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल काफी है.
4/4Image Source : UNSPLASH
फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले इन कुछ बातों का ध्यान रखें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही इसे चेहरे पर अप्लाई करते समय ज्यादा ज़ोर से न रगड़ें। ऐसा करने से स्किन डैमेज हो सकती है। अगर इस्तेमाल करने के बाद चेहरे पर जलन या रेडनेस दिखाई दे तो तुरंत बंद करें।