इस पीले पाउडर को लगाने से खिल उठेगा चेहरा, चिपचिपी त्वचा का सारा तेल सोख लेगा
इस पीले पाउडर को लगाने से खिल उठेगा चेहरा, चिपचिपी त्वचा का सारा तेल सोख लेगा
बारिश के मौसम में लोग ऑयली स्किन से बहुत परेशान रहते हैं। तेल निकलने से चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इस पीले पाउडर को फेसपैक बनाकर फेस पर लगाएं। कुछ ही दिनों में त्वचा खिल उठेगी।
Published : Jun 16, 2025 11:11 am IST, Updated : Jun 16, 2025 11:11 am IST
1/5Image Source : Freepik
त्वचा आपकी उम्र का नंबर बताने के लिए काफी है। इसलिए हर इंसान अपने चेहरे की सबसे ज्यादा देखभाल करता है। फेस पर एक भी पिंपल या दाग-धब्बे आ जाएं तो चेहरा खराब लगता है। खासतौर से मानसून में त्वचा का बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है।
2/5Image Source : AI Image
ऑयली स्किन को ठीक करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपकी त्वचा हमेशा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहेगी। इसके लिए घर में रखे पीले पाउडर यानि बेसन का इस्तेमाल चेहरे पर करें।
3/5Image Source : AI Image
चेहरे पर बेसन लगाने से स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल, ब्लैकहेड्स और टैनिंग दूर हो जाएगी। बेसन का इस्तेमाल चेहरा धोने के लिए भी किया जा सकता है। इसे फेसपैक की तरह लगाने से कुछ ही दिनों में खिली-खिली त्वचा हासिल हो जाएगी।
4/5Image Source : AI Image
बेसन फेसपैक बनाने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच बेसन डालें। बेसन में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करें और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब चेहरे को साफ करके पूरे फेस पर बेसन पैक को लगाकर 10 मिनट के लिए रखें। बाद में साफ पानी से चेहरे को धो लें।
5/5Image Source : AI Image
एक्स्ट्रा ऑयली स्किन के लिए बेसन और गुलाबजल को मिलाकर फेस पर अप्लाई करें। इस फेसपैक को बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच बेसन लें इसमें गुलाबजल मिलाते हुए स्मूद पैक जैसा तैयार कर लें। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और फिर हाथों से रगड़ते हुए चेहरे को धो लें। टैनिंग और एक्स्ट्रा ऑयल दूर हो जाएगा।