सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है तो जरूर ट्राई करें ये Winter Looks
सर्दियों में स्टाइलिश दिखना है तो जरूर ट्राई करें ये Winter Looks
Winter Stylish Look For Women: सर्दियों में स्टाइल को लेकर आप भी कंफ्यूज रहती है तो बिना सोचे समझे ये लुक्स कॉपी कर सकती हैं। स्कर्ट, ड्रेस और लांग कोट के अलावा स्कार्फ आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। तस्वीरों में देखिए कैसे टीमअप करना है।
Published : Nov 27, 2025 04:00 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 04:00 pm IST
1/7Image Source : Freepik
सर्दियों में सुपर कूल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो अपनी वार्डरोब में कुछ खास चीजें आपको जरूर शामिल करनी चाहिए। आपके पास एक स्टाइलिश स्कार्फ, कैप, लॉन्ग कोट, बूट्स और एक स्किनी जीन्स होनी चाहिए। जिससे आप अलग-अलग लुक तैयार कर सकती हैं।
2/7Image Source : Freepik
सर्दियों में स्मार्ट लुक चाहिए तो ब्लैक जींस या जैगिंग के साथ लॉन्ग कोट गले में मफलर या स्कार्फ और खुले बालों के साथ ब्लैक कैप पहन सकती हैं। इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
3/7Image Source : Freepik
स्किनी जींस या जैगिंग को आप लॉंग जैकेट या शॉर्ट जैकेट किसी के साथ भी टीमअप कर सकती हैं। इसके साथ हाई बूट्स काफी कूल लगते हैं।
4/7Image Source : Freepik
अगर आपको ड्रेस पहननी है तो उसके साथ स्टॉकिंग और लॉन्ग बूट कैरी करें। आप ड्रेस की लंबाई वाला कोई ओवरकोट या जैकेट पहनकर सुपर हॉट लग सकती हैं।
5/7Image Source : Freepik
सर्दियों में स्कर्ट भी काफी कूल लगती हैं। आप वुलन स्कर्ट को हाई बूट्स के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ शॉर्ट जैकेट या कोई टाइट स्वैटर पहनकर खुद को न्यू लुक दे सकती हैं।
6/7Image Source : Freepik
सर्दियों में कैप और टोपी आपको एकदम अलग लुक देती हैं। आप सिंपल टोपी या कोई स्लाइलिश कैप पहनकर सबसे अलग दिख सकती हैं।
7/7Image Source : Freepik
सर्दियों से बचने के लिए और सुपर स्टाइलिश लगने के लिए आपके पास एक लॉन्ग जैकेट और एक लॉन्ग कोट जररू होना चाहिए। ये किसी भी ड्रेस, जींस या स्कर्ट के साथ आप पहन सकती हैं।