क्या चिया सीड्स चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद है? जानें कैसे करें इस्तेमाल?
क्या चिया सीड्स चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद है? जानें कैसे करें इस्तेमाल?
चिया सीड्स त्वचा को जवां और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, और बालों को रेशमी, मुलायम और मजबूत बनाते हैं। चलिए जानते हैं चिया सीड्स का इस्तेमाल चेहरे और बालों के लिए कैसे करें?
Published : Oct 26, 2025 02:54 pm IST, Updated : Oct 26, 2025 02:59 pm IST
1/5Image Source : freepik
चिया सीड्स का सेवन वेट लॉस के लिए खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये सीड्स स्किन और हेयर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इनमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और अन्य पोषक तत्व त्वचा को जवां और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, और बालों को रेशमी, मुलायम और मजबूत बनाते हैं। चलिए जानते हैं चिया सीड्स का इस्तेमाल चेहरे और बालों के लिए कैसे करें?
2/5Image Source : freepik
चिया सीड्स त्वचा को शांत करने और चमकदार बनाने के साथ-साथ बालों के विकास और मजबूती को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन-रोधी गुण त्वचा की लालिमा और मुंहासों को कम करते हैं, जबकि ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर चिया सीड्स बालों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो विकास को बढ़ावा देते हैं और मजबूती बढ़ाते हैं।
3/5Image Source : freepik
चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को आराम देते हैं, पीएच संतुलन को बनाए रखते हैं और पोर्स को कम करने में मदद करते हैं। चिया बीज को पानी में भिगोकर जेल बनने के बाद इसे शहद और एलोवेरा जेल जैसे अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर एक फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : freepik
अपनी सुबह की स्मूदी में एक से दो चम्मच चिया सीड्स मिलाएं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बालों के रोमछिद्रों को पोषण देते हैं और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देते हैं।
5/5Image Source : freepik
चिया सीड्स में अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्व स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं, बालों के झड़ने को कम करते हैं, जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों की चमक बढ़ाते हैं। चिया सीड्स और नारियल तेल को मिलाकर एक प्राकृतिक हेयर मास्क बनाएं। यह बालों की तेजी से ग्रोथ में मदद कर सकता है और उन्हें नमी प्रदान करता है।